Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी-ललितपुर में धूलभरी आंधी-बूंदाबांदी, कार पर पेड़ गिरा:12 जिलों में अलर्ट, 10 मई तक लू से राहत; पारा 6°C लुढ़का

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में तीन दिन बाद यानी शनिवार को मौसम साफ है। सुबह से पूरे प्रदेश में अच्छी धूप है। बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं से धूप बेअसर है। दोपहर एक बजे के बाद ललितपुर और झांसी में धूलभरी आंधी चली। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। झांसी मेडिकल कॉलेज में एक बड़ा पेड़ स्कूटी और कार पर गिर गया।। गनीमत रही उस वक्त नीचे कोई नहीं था। इस बीच, मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बारिश की वजह से यूपी में मौसम बदल गया है। पूरे महीने की बात करें तो मई में सामान्य से अधिक बारिश होगी। शुरुआती 10 दिनों में लगातार सक्रिय विक्षोभों की वजह से लू से राहत रहेगी। इससे पहले, शुक्रवार को गोरखपुर, बलिया, देवरिया समेत 8 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा कन्नौज में 54 मिमी, बलरामपुर में 52.6 मिमी, लखीमपुर खीरी में 51.8 मिमी, बरेली में 29 मिमी और गोरखपुर में 23.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32°C के बीच रहा। जालौन 41.6°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.6°C पहुंच गया था। यानी 5 दिन में पारा 6°C तक लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बिजनौर में पारा सबसे कम 18.4°C रिकॉर्ड किया गया। 3 दिनों में आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया- आज और कल दो दिन मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं बारिश होगी। तेज धूप से तापमान में 6 से 8°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। 4 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्रदेश में फिर से आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा। 10 मई के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी। मौसम की तस्वीरें- बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें बड़े शहरों का हाल जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाइए ये टिप्स… ----------------- भास्कर सर्वे यूपी में भाजपा पसंद, लेकिन विधायक बदलने होंगे:सहयोगी दलों के नुकसान का फायदा भाजपा को, सपा की सीटें भी बढ़ रहीं यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने में सिर्फ 8 महीने शेष हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गईं हैं। दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजों में सामने आया कि यूपी में भाजपा लोगों की पहली पसंद है, लेकिन 2027 चुनाव जीतने के लिए विधायकों के चेहरे बदलने होंगे। लोग मंत्रियों और विधायकों से नाराज दिखे। सर्वे में सपा की सीटें भी बढ़ती दिख रहीं हैं। ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टी सुभासपा और निषाद पार्टी को हो रहा है। इसका फायदा भाजपा को होता हुआ दिख रहा है। सर्वे की आखिरी कड़ी में पढ़िए पूरा एनालिसिस…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ने किया यूएई का कायाकल्प:शाही पहचान छिपाई, वेटर की नौकरी की; जानें कैसे बने नाहयान गल्फ के गेमचेंजर
    Next Article
    आगरा में भाभी को देख वरमाला फेंक भागा दूल्हा:जयमाल के दौरान महिला बोली- ये मेरा पति है; 2 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment