Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में भाभी को देख वरमाला फेंक भागा दूल्हा:जयमाल के दौरान महिला बोली- ये मेरा पति है; 2 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में जयमाल के दौरान एक महिला को देखकर दूल्हा वरमाला फेंककर स्टेज से भाग गया। दरअसल, 4 गाड़ियों से बारात में अचानक एक महिला पहुंच गई। कहा-दूल्हा मेरा पति है। वह हंगामा करने लगी तो दूल्हे का भाई सामने आया। कहानी में ट्वीस्ट उस समय आ गया जब बड़े भाई ने दावा किया कि महिला उसकी पत्नी है और दूल्हे की भाभी है। देवर-भाभी का कई साल से अफेयर है और वह उसे छोड़कर देवर से शादी करना चाहती है। करीब 2 घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामा के दौरान अधिकतर बाराती भाग खड़े हुए। उधर, लड़की वालों को कुछ सूझ नहीं रहा था। शादी के जोड़े में लड़की देर रात तक बैठी रही। अंत में परिजन ने वहां मौजूद एक युवक से बेटी की शादी करा दी। शुक्रवार रात का यह मामला शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर एत्मादपुर का है। पुलिस ने दूल्हे के पिता और भाई को हिरासत में रखा है। बारात फिरोजबाद के टूंडला से आई थी। 3 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… एत्मादपुर के एक मैरिज हॉल में शुक्रवार रात को फिरोजाबाद से एक बारात आई थी। टूंडला के मंगलम सिटी के रहने वाले जितेंद्र अपनी बारात लेकर पहुंचे थे। शादी की रस्में चल रही थीं। लग्नी और पक्की की रस्म के बाद वरमाला की तैयारियां चल रही थी। दूल्हा और दूल्हन स्टेज पर पहुंच चुके थे। दोनों के हाथों में वरमालाएं थीं। दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते, इसके पहले एक महिला कुछ लोगों के साथ 4 गाड़ियों से पहुंची। महिला जैसे ही स्टेज की ओर बढ़ी, दूल्हे की नजर उस पर पड़ी। वह वरमाला फेंका और स्टेज से भाग खड़ा हुआ। इतने में महिला स्टेज के पास पहुंच गई। हंगामा करते हुए उसने कहा- यह मेरा पति है। महिला के चिल्लाकर इतना कहते ही बाराती-घराती सन्न रह गए। डीजे बंद कर दिया गया, डांस करने वालों के थिरक रहे पैर थम गए। देखते ही देखते महिला के साथ आए लोगों और कुछ बरातियों में कहासुनी होने लगी। महिला लगातार कहे जा रही थी कि दूल्हा जितेंद्र उसका पति है। इतने में परिजन ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची। दूल्हे के भाई और पिता को हिरासत में लेकर थाने लेकर पहुंची। दूल्हे का भाई बोला- महिला मेरी पत्नी थाने पहुंचने के बाद कहानी में दूसरा ट्वीस्ट आया। पुलिस के सामने दूल्हे के भाई नेम सिंह ने दावा किया कि महिला उसकी पत्नी है। दोनों की शादी 2018 में हुई थी। लेकिन देवर-भाभी का कई साल से अफेयर चल रहा है। भाई ने दावा किया कि पत्नी उसपर नपुंसक होने का आरोप लगाती है और मेरे भाई से शादी करना चाहती है। लड़की के घरवालों ने शादी में आए एक युवक से कर दी शादी दूल्हे के परिवार के इस विवाद के दौरान शादी समारोह में सन्नाटा पसर गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों के बीच बातचीत हुई। तय हुआ कि यह शादी नहीं होगी। इसके बाद दुल्हन की शादी इसी समारोह में मौजूद दूसरे युवक से कर दी गई। वह दुल्हन पक्ष का जानने वाला था। शादी की यह रस्म उसी परिसर में अलग स्थान पर सादगी से हुई। थाना प्रभारी बोले-दुल्हन पक्ष ने शिकायत नहीं की एत्मादपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया-महिला की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। महिला ने दूल्हे की दूसरी शादी का आरोप लगाया। दूल्हा मौके से भाग चुका था। दूल्हा के पिता और भाई को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दुल्हन पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी-ललितपुर में धूलभरी आंधी-बूंदाबांदी, कार पर पेड़ गिरा:12 जिलों में अलर्ट, 10 मई तक लू से राहत; पारा 6°C लुढ़का
    Next Article
    कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर से पिता की मौत:आगरा में बैंड-बाजे का भुगतान करने के लिए जा रहे थे, बेटा घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment