Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के लक्ष्मी ताल में मरी मिलीं सैंकड़ों मछलियां:टेम्परेचर में बदलाव से घट गया था ऑक्सीजन, जलकुंभी के चलते नहीं हो पाया बचाव

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी के लक्ष्मी ताल में भीषण गर्मी के बाद मौसम में अचानक आए बदलाव ने बड़ा असर डाला है। तापमान में तेज गिरावट और तालाब में फैली जलकुंभी के कारण करीब 10 क्विंटल मछलियों की मौत हो गई। शुक्रवार को मत्स्य समिति और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मृत मछलियों को दफन कराया। ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया लक्ष्मी ताल मत्स्य जीवी सहकारी समिति के सचिव व पूर्व पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने बताया कि 30 अप्रैल को शहर का तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस था, जो बारिश के चलते अचानक गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इस तेज बदलाव और तालाब में जलकुंभी की अधिकता के चलते पानी में ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया, जिससे मछलियां दम तोड़ने लगीं। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की सलाह पर ऑक्सीजन टेबलेट और चूने का छिड़काव कराया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। लगभग दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मछलियां मृत मिलीं, जिनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। रायकवार ने आरोप लगाया कि रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने मजदूरों को काम करने से रोक दिया, जिससे छिड़काव में देरी हुई और नुकसान बढ़ गया। समिति के सदस्यों ने नाव की मदद से पूरे तालाब से मृत मछलियों को बाहर निकाला। वहीं, समिति अध्यक्ष ने कहा कि तालाब को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान जारी है। अब तक करीब 15 प्रतिशत जलकुंभी हटाई जा चुकी है और अगले कुछ दिनों में पूरे तालाब को जलकुंभी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस और नगर आयुक्त को दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में स्मार्ट मीटर का किया विरोध:कैंडल मार्च निकालकर तत्काल हटाने की मांग उठाई
    Next Article
    'मैं टंकी पर चढ़ जाऊंगी, तुम देखते रहियो':समस्या का समाधान न होने पर आगरा तहसील में गाना गाकर महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment