Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मैं टंकी पर चढ़ जाऊंगी, तुम देखते रहियो':समस्या का समाधान न होने पर आगरा तहसील में गाना गाकर महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर आगरा में महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। सिस्टम से नाखुश महिलाओं ने समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों के सामने गाना गाया। ये देखकर अधिकारी भी असहज हो गए। उन्होंने महिलाओं को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। तिरंगा लहराते हुए महिलाओं ने गाने को टि्वस्ट करते हुए ये गाया-'झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो...मैं टंकी पर चढ़ जाऊंगी, तुम देखते रहियो।' मामला आगरा सदर तहसील का है। शनिवार को यहां एडीएम सिटी यमुनाधार चौहान की मौजूदगी में जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित समाधान दिवस चल रहा था। इसी बीच महिलाओं ने यहां पहुंचकर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की 2 तस्वीरें देखिये… अब विस्तार से पढ़िये... सदर तहसील अंतर्गत लालऊ ग्राम पंचायत के नौमील गांव की महिलाएं भारतीय किसान यूनियन महिला विंग की जिलाध्यक्ष सावित्री चाहर के नेतृत्व में सदर तहसील पहुंची थीं। यहां समाधान दिवस के दौरान अधिकारी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस बीच महिलाएं तिरंगा और किसान यूनियन का झंडा लहराने लगीं। उन्होंने नारेबाजी भी शुरू कर दी। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले महिलाओं ने गाना गाना शुरू कर दिया। शुरुआत सावित्री चाहर ने की। इसके बाद अन्य महिलाएं भी सुर में सुर मिलाने लगीं। उन्होंने सिस्टम पर चोट करते हुए 'झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो...मैं टंकी पर चढ़ जाऊंगी, तुम देखते रहियो' गाना गाया। ये देखकर सामने डायस पर बैठे विभिन्न विभागों के अधिकारी असहज हो गए। ये है समस्या महिलाओं का कहना था कि नौमील गांव में लंबे समय से जलभराव की सस्मया बनी हुई है। सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ है। महीनों हो गए, अब तक समाधान नहीं हुआ है। जबकि ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्तर पर इस संबंध में कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं का कहना था, जलभराव की वजह से क्षेत्र में आवागमन में कठिनाई हो रही है। गंदे पानी के कारण बीमारियों के बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही बच्चों एवं बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। एडीएम सिटी का ये है कहना महिलाओं की शिकायत के बाद तत्काल बीडीओ को समस्या के समाधान का आदेश दिया है। पंप लगाकर गंदा पानी निकलवाने के लिए कहा गया है। यमुनाधर चौहान, एडीएम सिटी
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के लक्ष्मी ताल में मरी मिलीं सैंकड़ों मछलियां:टेम्परेचर में बदलाव से घट गया था ऑक्सीजन, जलकुंभी के चलते नहीं हो पाया बचाव
    Next Article
    लखनऊ में अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री कम रहा:दिन में ठंडी हवाएं चलीं, 4 मई से फिर आंधी और बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment