Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में स्मार्ट मीटर का किया विरोध:कैंडल मार्च निकालकर तत्काल हटाने की मांग उठाई

    1 hour ago

    1

    0

    बुंदेलखंड विकास सेना (बुविसे) ने ललितपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। शनिवार शाम 7 बजे आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर कैंडल मार्च निकाला और स्मार्ट मीटर तत्काल हटाने की मांग की। यह कैंडल मार्च कंपनी बाग से शुरू होकर स्टेशन मार्ग होते हुए कोतवाली चौराहे तक निकाला गया। इसमें सौ से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने मोमबत्तियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। बुंदेलखंड विकास सेना के प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की। हरीश कपूर टीटू ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आ रहा है और अग्रिम भुगतान की मांग की जा रही है, इसलिए इन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए। संगठन के उपाध्यक्ष महेंद्र अग्निहोत्री ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में जिला कमांडेंट स्वदेश नायक, भीम चौरसिया, मुकेश मुडरा, राजमल बरया, सलीम खान मंसूरी, राजीव पटवारी, परवेज पठान, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, कदीर खान, हेमंत जैन रोंडा, राजकुमार कुशवाहा, आधार यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेसी नेता सोहेल अख्तर बने प्रदेश अल्पसंख्यक के चेयरमैन:कानपुर की कैंट विधानसभा से रहे पूर्व MLA, बोले-संगठन की जिम्मेदारी को निभाऊंगा
    Next Article
    झांसी के लक्ष्मी ताल में मरी मिलीं सैंकड़ों मछलियां:टेम्परेचर में बदलाव से घट गया था ऑक्सीजन, जलकुंभी के चलते नहीं हो पाया बचाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment