Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jharkhand में INDIA Alliance की राह आसान, राज्यसभा चुनाव में JMM-Congress के बीच 1-1 सीट पर बनी सहमति

    13 hours ago

    2

    0

    झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच चल रहा गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया है। दोनों दलों के बीच आपसी सहमति बन गई है और अब दोनों पार्टियां एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी। सहयोगियों के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगी। आपको बता दें कि झारखंड में राज्यसभा की सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग होनी है।इससे पहले दोनों दलों के बीच पेच फंसा हुआ था। जेएमएम ने संकेत दिए थे कि वह दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और एक नाम का एलान भी कर दिया था, वहीं कांग्रेस ने भी एक सीट पर अपना दावा ठोकते हुए प्रत्याशी घोषित कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल व अजय शर्मा के बीच सुबह नाश्ते पर हुई बैठक में सुलझा लिया गया।आज डिनर मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलानवरिष्ठ नेताओं के अनुसार, आज रात को होने वाली एक डिनर मीटिंग में इस समझौते का आधिकारिक और संयुक्त ऐलान किया जा सकता है। इस बैठक में 'इंडिया' गठबंधन के सभी 56 विधायकों को आमंत्रित किया गया है।पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने दोनों सीटों पर गठबंधन की जीत का पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, "हम यहाँ दोनों सीटें जीतने जा रहे हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन के दोनों उम्मीदवार सोमवारको अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।" इसे भी पढ़ें: CBSE Scam का पर्दाफाश करने वाले छात्रों से मिले Rahul Gandhi, PM Modi पर कसा तंजजानिए किसे मिला है टिकट?जेएमएम ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में अपना पर्चा दाखिल करेंगे। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारी प्रणव झा को मैदान में उतारा है। प्रणव झा वर्तमान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कम्युनिकेशन इंचार्ज के रूप में काम कर रहे हैं।दूसरी तरफ, मुख्य विपक्षी दल बीजेपी पहले ही साफ कर चुकी है कि वह एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी, हालांकि उसने अभी तक नाम का एलान नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: Wrestler Vinesh Phogat का डबल अटैक, Fake Voters से लेकर Gas की कीमतों पर सरकार को घेराक्यों खाली हुई हैं ये दोनों सीटें?झारखंड की इन दो राज्यसभा सीटों में से एक सीट जेएमएम के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं दूसरी सीट बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश का 6 साल का कार्यकाल 21 जून को पूरा होने की वजह से खाली हो रही है।विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक जेएमएम के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा, आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी और बीजेपी नेता गौरव वल्लभ समेत 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। अगर नाथवानी और वल्लभ दोनों चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो झारखंड का यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो जाएगा।क्या कहता है झारखंड विधानसभा का गणित?झारखंड विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या के हिसाब से इस समय 'इंडिया' गठबंधन काफी मजबूत स्थिति में है। 'इंडिया' गठबंधन के कुल 56 विधायक हैं। इसमें जेएमएम के 34, कांग्रेस के 16, आरजेडी के 4 और भाकपा (माले) के 2 विधायक शामिल हैं।एनडीए गठबंधन के कुल 24 विधायक हैं। इसमें बीजेपी के 21 और लोजपा (रामविलास), आजसू व जदयू के 1-1 विधायक हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पास भी 1 विधायक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, 23 दल साथ लेकिन Kejriwal-Stalin ने बढ़ाई टेंशन
    Next Article
    CBSE Scam का पर्दाफाश करने वाले छात्रों से मिले Rahul Gandhi, PM Modi पर कसा तंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment