Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झपकी लगने पर बाइक से गिरी महिला की मौत:संभल में साप्ताहिक बाजार से लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में बाइक से गिरने के बाद एक महिला की अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार से घर लौट रही थी, तभी झपकी आने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। यह घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र में भिरावटी-धनारी मार्ग पर स्थित गांव गढ़ा के पास हुई। मृतक महिला की पहचान धनारी थाना क्षेत्र के गांव अर्थल निवासी सतीश कुमार की पत्नी रेखा सिंह (35) के रूप में हुई है। रेखा सिंह अपने पति के साथ धनारी के साप्ताहिक बाजार से घर का सामान खरीदकर बाइक से लौट रही थीं। इसी दौरान उन्हें नींद की झपकी आई और वह बाइक से सड़क पर गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें देर रात अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां रात 11 से 12 बजे के बीच महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजन शव को गांव ले आए और गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पति सतीश कुमार ने बताया कि यह एक हादसा था, इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी गई। वहीं, थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी विवाहिता:पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी, अपने प्रेमी के साथ दो बार भागने पर रखने से किया इनकार
    Next Article
    आजमगढ़ में 7 डिग्री नीचे आया तापमान:उमस और गर्मी बरकरार, गमछे और दुपट्टे से मुंह ढककर सड़कों पर चलने को मजबूर लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment