Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झंगहा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:मां-बहन से झगड़े के बाद की आत्महत्या, बस्ती का रहने वाला था परिवार

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के पास पेड़ से लटका युवक का शव पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान ब्रह्मपुर के हरिलवा टोला निवासी आदित्य (22) के रूप में हुई है। मामला नई बाजार का बताया जा रहा है। मां-बहनों से हुआ था झगड़ा मृतक की मां ने बताया कि सोमवार की सुबह घर में विवाद हुआ था। आदित्य अपनी बहनों और मां के साथ मारपीट कर रहा था। विवाद के दौरान वह बार-बार आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। परिजन उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे। सुबह उसे अपने साथ नई बाजार तक भी लाए थे। वहां से वह गायब हो गया। कुछ ही देर बाद खबर आई कि उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है। बस्ती का रहने वाला था परिवार मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का परिवार मूल रूप से बस्ती जनपद का निवासी है। कुछ साल पहले पिता चंदन ने ब्रह्मपुर के हरिलवा टोला में जमीन खरीदी थी। जिसके बाद पूरा परिवार यहीं आकर रहने लगा था। घटना की सूचना मिलते ही झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को नीचे उतरवाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद पुलिस टेनिंग स्कूल में रिक्रूट्स में चाकूबाजी:मामले को दबाने में उड़ी अफसरों की नींद; घायल रिक्रूट की X पोस्ट डिलीट कराई
    Next Article
    सोनम बाजवा की पंजाबी सिंगर से नोकझोंक:PBKS vs LSG के बीच IPL मैच के दौरान मिले; एक्ट्रेस बोलीं- मैं तुहाडे नाल गल नहीं करनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment