Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्योतिबा फुले की जयंती मनाएगी कांग्रेस:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जयंती के बहाने शक्ति प्रदर्शन, एक मंच पर जुटेंगे बड़े चेहरे

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज यानी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कांग्रेस का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को पार्टी मिशन-2027 के लिहाज से बेहद अहम मान रही है। खास बात यह है कि इस मंच पर कांग्रेस के OBC और दलित समाज से जुड़े लगभग सभी बड़े नेता एक साथ नजर आएंगे, जिससे इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी से मिलेगा बड़ा संदेश कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जिनमें भूपेश बघेल, पूनम प्रभाकर, के. राजू, अविनाश पांडे और कमलेश्वर पटेल जैसे नेता शामिल हो सकते हैं। इनकी मौजूदगी से यह आयोजन सिर्फ प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति का संदेश भी देगा। OBC-दलित नेतृत्व को केंद्र में लाने की रणनीति कांग्रेस इस आयोजन के जरिए साफ संदेश देना चाहती है कि आने वाले चुनावों में OBC और दलित वर्ग उसकी राजनीति के केंद्र में रहेंगे। पार्टी के OBC विभाग से जुड़े नेता, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी और दलित समाज के प्रमुख चेहरे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सामाजिक न्याय, भागीदारी और अधिकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, जिससे इन वर्गों के बीच राजनीतिक भरोसा मजबूत किया जा सके। फूले-सावित्री के विचारों से जोड़ने की कोशिश कार्यक्रम में वक्ता महात्मा ज्योतिबा फूले और सावित्रीबाई फूले के योगदान को याद करेंगे। बताया जाएगा कि कैसे इन दोनों महान समाज सुधारकों ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की नींव रखी। इसके साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का भी जिक्र होगा, ताकि सामाजिक न्याय की इस पूरी धारा को एक साथ जोड़ा जा सके। जाति जनगणना और महिला आरक्षण जैसे मुद्दे रहेंगे केंद्र में सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम में जाति जनगणना, सामाजिक-आर्थिक सर्वे और महिला आरक्षण में OBC महिलाओं की हिस्सेदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस इन विषयों को आगामी चुनावों के लिए प्रमुख राजनीतिक एजेंडा बनाने की तैयारी में है। यह आयोजन केवल जयंती कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस की व्यापक राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी OBC और दलित समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रमों के जरिए संवाद बढ़ा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में रंजीत तिवारी मौत पर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश:एडीएम आलोक कुमार ने बनाई चार सदस्यीय जांच कमेटी,15 दिन में मांगी रिपोर्ट
    Next Article
    आज लखनऊ आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह:लोकल संगठन के वार्षिकोत्सव, वीर नारियों के सम्मान और मेमोरियल शो में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment