Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेवर लूटकर भाग रहे बदमाश से भिड़ी लड़की:गोरखपुर में बीच सड़क पर हाथ पकड़कर पटका; ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार दोपहर ज्वेलर्स की दुकान पर लूट हो गई। दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे। फिर मौका पाते ही करीब 20 ग्राम सोना झपट्टा मारकर भागने लगे। लेकिन, दुकान पर बैठी मालिक की 18 साल की बेटी ने हिम्मत दिखाई। वह करीब 100 मीटर तक बदमाशों के पीछे दौड़ती रही। इसी बीच एक बदमाश को हाथ पकड़कर गिरा भी दिया। उसको पीटा भी। इस दौरान लड़की के हाथ पर चोट भी लग गई। इसके बावजूद दोनों बदमाश भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना गोला उपनगर के वार्ड नंबर- 17 की है। 3 तस्वीरों में देखिए लड़की की बहादुरी… अब जानिए पूरा मामला वार्ड नंबर- 17 में देवांश स्वर्णकला केंद्र नाम से ज्वेलरी की दुकान है। दुकान के मालिक राकेश वर्मा अपनी बड़ी बेटी की सगाई के कार्ड बांटने गए थे। राकेश की गैरमौजूदगी में उनकी छोटी बेटी अमृता दुकान संभाल रही थी। अमृता ने बताया- दोपहर करीब 2:20 बजे दो युवक ग्राहक बनकर मेरी दुकान में घुस गए। उन लोगों ने जेवर दिखाने के लिए कहा। जैसे ही मैंने उनको जेवर दिखाए, एक युवक ने मौका पाकर झपट्टा मार दिया। उसने करीब 20 ग्राम वजन के 4-5 जोड़ी कान के झाले उठा लिए। इसके बाद वह दुकान से भागने लगा। मैंने एक युवक को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया अमृता ने तुरंत शोर मचाया और खुद बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ी। वह एक ही बार में दुकान की चौखट पार करते हुए सड़क पर आ गई। यहां उसने एक बदमाश का हाथ पकड़कर उसे गिरा भी दिया। लेकिन वह बदमाश अमृता को झटका देकर भाग निकला। इस दौरान अमृता के हाथ में चोट भी लग गई। घटना की सूचना पर दुकान पहुंचे मालिक राकेश वर्मा ने बताया- लूटे गए 20 ग्राम सोने की कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए है। अब पढ़िए सीसीटीवी में क्या दिख रहा… वीडियो की शुरुआत में गली में सन्नाटा दिख रहा है। कुछ बाइक खड़ी हैं। लाल टी-शर्ट और काली पैंट पहने एक व्यक्ति हाथ में पानी की बोतल लेकर गली में आगे बढ़ रहा है। जैसे ही लाल टी-शर्ट वाला व्यक्ति आगे निकलता है, पीछे से 2 युवक भागते हुए नजर आते हैं। एक लड़की उनका पीछा कर रही होती है। अचानक एक युवक को लड़की पकड़ लेती है। उसे जमीन पर गिरा देती है। युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, जिससे दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। युवक लड़की को धक्का देता है और वे दोनों जमीन पर गिर जाते हैं। युवती लगातार चीखती-चिल्लाती दिखाई दे रही। इसके बाद युवक खुद को छुड़ाकर भाग जाता है। सरया सब्जी मंडी के पास उसका साथी बाइक लिए खड़ा था। जिसके साथ वह भाग गया। ज्वेलरी की दुकान के सामने डॉ. अनिल तिवारी का क्लिनिक है। वह बताते हैं, लड़की के हाथ में चोट आई है, जिसका उपचार कर दिया है। ज्यादा चोट नहीं आई है। मामूली चोट थी। इलाज करके लड़की को घर भेज दिया है। थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले की छानबीन की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें लंदन में रहकर मौलाना ने यूपी से लाखों सैलरी ली; ब्रिटिश नागरिकता ले रखी थी, अब उसके मदरसे पर चला बुलडोजर; देखिए कहानी संतकबीरनगर में मौलाना शमशुल हुदा के मदरसे पर बुलडोजर चलाया गया। मौलाना पहले आजमगढ़ के एक मदरसे में शिक्षक था और साल 2007 में उसने ब्रिटेन की नागरिकता ले ली थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, पारा 47.6°C:अचानक विंडो AC जलकर राख, अस्पताल में बाथटब लगाया; कल बारिश का अलर्ट
    Next Article
    एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बोले- अच्छे से खबर लेंगे, फिर रोना नहीं:यूपी के IPS अजय पाल की बंगाल में एंट्री, धमकाने वालों से कहा- कायदे में रहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment