Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, पारा 47.6°C:अचानक विंडो AC जलकर राख, अस्पताल में बाथटब लगाया; कल बारिश का अलर्ट

    16 hours ago

    2

    0

    यूपी में भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पुरवा हवा के कारण पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। लेकिन बुंदेलखंड में एक डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ गया है। झांसी, उरई (जालौन) और बांदा लू की चपेट में रहे। बांदा में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, यह देश में सबसे अधिक और अप्रैल महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 के 47.4 डिग्री सेल्सियस का पिछला रिकॉर्ड टूट गया है। हीटवेव की वजह से अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। काशी के सरकारी अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए चार बेड अलग से लगाए गए हैं। वार्ड में बाथ टब भी लगाया गया है। गोरखपुर में घर में लगी विंडो AC में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। परिवारवालों ने भागकर अपनी जान बचाई। आगरा में कामाख्या एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच के AC में खराबी आ गई। यात्रियों को कानपुर तक 6 घंटे भीषण गर्मी में सफर करना पड़ा। हंगामे के बाद कानपुर में कोच बदला गया। अमेठी में ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने के लिए पाइप से पानी डाला जा रहा। कानपुर में गर्मी की वजह से ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। पास में बनी दो दुकानें जलकर राख हो गईं। मौसम विभाग (IMD) ने बताया, 28 अप्रैल से 2 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना है। मंगलवार को सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, ज्योतिबाफुले नगर, औरैया, आगरा, मथुरा, महामायानगर, जालौन, फिरोजाबाद, बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 28 अप्रैल से गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। अगले 5 दिन में तापमान में 2-4°C की गिरावट आ सकती है। लू से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। मौसम की तस्वीरें देखिए… अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में मौसम कैसा है, गर्मी से राहत कब से मिलेगी? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौन हैं साहिल पराख? जिन्होंने DC के लिए किया डेब्यू, ऐसा रहा है करियर
    Next Article
    जेवर लूटकर भाग रहे बदमाश से भिड़ी लड़की:गोरखपुर में बीच सड़क पर हाथ पकड़कर पटका; ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment