Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधवा से 12 लाख और जेवरात ठगे:मेरठ में निवेश के नाम पर तीन पर मुकदमा

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में निवेश के नाम पर एक विधवा महिला से करीब 12 लाख रुपये और सोने के जेवर ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सर्राफ और एक दंपती ने मिलकर महिला को ठगी का शिकार बनाया। पीड़िता की पहचान अनीता सिंह के रूप में हुई है, जो बिजली बंबा बाईपास स्थित ग्रीन विलेज में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति एयरफोर्स में थे और ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। वह अपनी पेंशन से गुजारा कर रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले रमेश गुप्ता और उनकी पत्नी स्वाति से हुई। आरोप है कि रमेश और स्वाति ने अनीता को कागजी बाजार के सर्राफ मयंक वर्मा से मिलवाया। उन्होंने अनीता को मयंक के कारोबार में निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलने का लालच दिया। उन्हें यह भी भरोसा दिलाया गया कि उनका निवेश सुरक्षित रहेगा और जल्द ही उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। इन झांसों में आकर अनीता ने अपने सोने के जेवर और करीब 10 लाख रुपये नकद आरोपियों को दे दिए। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी अनीता को न तो कोई मुनाफा मिला और न ही उनके पैसे लौटाए गए, तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। पीड़िता का आरोप है कि इस पर आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद अनीता ने एसएसपी से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में युवक पर ईंट से जानलेवा हमला:मामूली कहासुनी के बाद किया हमला, हालत गंभीर
    Next Article
    रात में तेज हवाओं से बदला मौसम:गाजियाबाद में रात में शहर के आधे इलाके में बिजली गुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment