Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जोधपुर में पकड़ा गया ISIS विचारधारा का युवक:ग्रुप बनाकर युवाओं का करता था ब्रेनवाश, मोबाइल में मिले कई राज

    3 hours ago

    2

    0

    जोधपुर में आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ISI विचारधारा से जुड़े एक सोशल मीडिया संगठन के युवक को पकड़ा है। उसे आंध्रपदेश में पकड़े गए अन्य युवकों के साथ संपर्क के आधार पर पुलिस ने पकड़ा। सदर बाजार थाना अधिकारी ने बताया कि आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में आरोपी युवक के खिलाफ एक मामला दर्ज है जिसमें एक अपराधी को जेल भी हो गई है। उसी मामले में आंध्रप्रदेश की स्पेशल पुलिस टीम यहां आई थी। आरोपी युवक के फोन में ISIS की विचारधारा से जुड़े काफी वीडियो मिले, युवक कई देशविरोधी गतिविधियों में संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। सदर बाजार थाना अधिकारी के मुताबिक कल रात को आंध्रप्रदेश की पुलिस जोधपुर आई थी। उनके साथ नई सड़क के पास से 19 वर्षीय युवक जीशान को पकड़ा गया। वो ISIS की विचारधारा से जुड़े ग्रुप का एडमिन था। जिसमें वीडियो ओर नोट्स के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा को आगे बढ़ाता था। वो BENX डॉट com जैसे एक प्लेटफार्म से जुड़ा हुआ था। जिसका वो एडमिन भी था। --- ये खबर भी पढ़ें लड़ाकू विमानों की लोकेशन पाक हैंडलर्स को भेज रहा था:एयरफोर्स स्टेशन की गोपनीय जानकारियां भी दीं; 2023 से ISI के संपर्क में था सरकारी कर्मचारी राजस्थान की इंटेलीजेंस टीम ने जासूसी के आरोप में सरकारी कर्मचारी को असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था। उसने लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों-कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी भी साझा की थी। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब के AAP MLA रेप केस में गिरफ्तार:हरियाणा से भागे थे, MP से पकड़ा; पटियाला कोर्ट ने पठानमाजरा को 4 दिन की रिमांड पर भेजा
    Next Article
    Hindi Crime Story: प्रेम में डूबी जब प्रेमलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment