Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के पेट्रोल पंपों पर नहीं है तेल की किल्लत:ईरान-इजरायल युद्ध की खबरों के बीच बरेली में स्थिति सामान्य, पंपों पर नहीं दिखी लंबी कतारें

    1 hour ago

    1

    0

    देशभर में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच दैनिक भास्कर की टीम ने बरेली के पेट्रोल पंपों का रियलिटी चेक किया। पड़ताल में सामने आया कि शहर के किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल की किल्लत नहीं है और न ही कहीं असामान्य भीड़ देखने को मिली। बरेली में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सिविल लाइंस से पटेल चौक तक हालात सामान्य शहर के प्रमुख इलाकों जैसे सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन स्थित इंडियन ऑयल पंप, पटेल चौक और चौकी चौराहा स्थित भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर रोजाना की तरह ही कामकाज चलता मिला। लोग अपनी कारों और बाइक में सामान्य रूप से तेल भरवाते नजर आए। कहीं भी पैनिक जैसी स्थिति नहीं दिखी। पंप संचालक की अपील: अफवाहों पर न दें ध्यान इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सर्विस प्रोवाइडर मनोहर सिंह पटेल ने बताया कि बरेली में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि दो दिन पहले तेल की कमी की अफवाह उड़ी थी, जिससे अचानक भीड़ बढ़ गई थी और सामान्य से अधिक बिक्री हुई थी। हालांकि, इंडियन ऑयल और अन्य कंपनियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी ग्राहक को परेशान न किया जाए और मांग के अनुसार तेल उपलब्ध कराया जाए। सरकार का आश्वासन: देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार केंद्र सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि देश में कच्चे तेल या ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार के मुताबिक, भारत के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी की भी कोई योजना नहीं है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे बेवजह परेशान होकर पंपों पर भीड़ न लगाएं। क्यों उड़ी अफवाह? अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर दरअसल, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट की खबरें सुर्खियों में हैं। मीडिया में चल रही इन खबरों की वजह से आम जनता में यह डर बैठ गया था कि कहीं देश में तेल की सप्लाई रुक न जाए। इसी दहशत के चलते लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए उमड़ पड़े थे, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फूलन देवी की बहन सपा महिला की यूपी अध्यक्ष बनीं:महिलाओं और निषाद समाज को साधने की कोशिश; रूबी श्रीवास्तव को हटाया
    Next Article
    मेरठ में सीलिंग कार्रवाई करने पहुंची निगम टीम का विरोध:त्यागी हॉस्टल पर बकाया होने के चलते पहुंचे थी टीम, हंगामे के बाद वापस लौटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment