Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूते गहने जेवरात उतारकर अभ्यर्थियों को मिल रहा प्रवेश:सीतापुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच 5952 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    6 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का सोमवार को तीसरे दिन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो रही है। जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में आज दो पालियों में कुल 5952 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है। प्रवेश से पहले जूते, गहने, माला, घड़ी सहित अन्य संदिग्ध वस्तुएं उतरवाकर ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। केंद्रों के बाहर ही अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। परीक्षा के पहले और दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। पंजीकृत 5952 अभ्यर्थियों के सापेक्ष पहले दिन 1513 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरे दिन 1430 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। इसके बावजूद परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है। मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। एएसपी आलोक सिंह का कहना है कि परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों से भी अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से दूर रहें। कुल मिलाकर, तीसरे दिन भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निशा विश्वकर्मा हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल रोका:कई नेता हाउस अरेस्ट, शोक जताने जा रहे डेलिगेशन को नहीं मिली अनुमति
    Next Article
    हनुमान मंदिर में चोरी, 30 हजार से अधिक नगदी गायब:श्रावस्ती में दानपात्र तोड़कर चोरों ने पीतल का घंटा भी चुराया, साल भर बाद खुलता है दानपात्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment