Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेसीबी मालिक ने मस्जिद की मीनार तोड़ने से मना किया:संभल में लोग बोले- पहले जीएस की जमीन पर बने आठ मकान टूटेंगे उसके बाद मस्जिद की ईंट उखड़ेगी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में अवैध कब्जा कर बनाई गई मस्जिद की मीनार को जेसीबी संचालक ने गिराने से मना कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम अपने हाथ मीनार को नहीं तोड़ेंगे। संचालक ने अधिकारियों से कहा कि मीनार गिराते हुए उसकी जेसीबी पर भी चोट लग सकती है। वहीं स्थानीय लोग मीनार को तोड़ने से पहले ग्राम समाज में बने आठ मकानों और दो सरकारी स्कूलों को तोड़ने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये भी सरकारी जमीन पर बने हैं पहले इन्हें तोड़ा जाए, उसके बाद ही मस्जिद को तोड़ा जाएगा। अब पढ़िए पूरा मामला… 8 दिन का नोटिस, फिर खुद शुरू हुई तोड़फोड़ मुबारकपुर बंद गांव में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ डीएम को शिकायत मिली थी। जिसके बाद तहसीलदार कोर्ट से 28 मार्च को अवैध कब्जाधारियों को निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। 27 मार्च को कानूनगो और लेखपालों ने फीता डालकर सरकारी भूमि की पैमाइश की थी। 28 मार्च को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राजस्व प्रशासन के अल्टीमेट के बाद 31 मार्च से खुद ही मदरसा और पांच दुकानों के निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया था। 4 अप्रैल को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल गांव पहुंचे। वहां ग्राम प्रधानपति और मुतव्वली ने जेसीबी उपलब्ध कराने की मांग की, जिसके बाद रविवार को गांव में जेसीबी पहुंची। रविवार को जेसीबी पहुंची और गौसुल मदरसा/मस्जिद और पांच दुकानों के निर्माण को तोड़ना शुरू किया। जिस जेसीबी मशीन से तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी वह इसरार नाम के एक व्यक्ति की है और उसे अरुण सैनी नाम का युवक चला रहा था। उन्होंने मीनार गिरने से चोट लगने की बात कहते हुए तोड़ने से मना कर दिया था। 10 दिन से मदरसा और पांच दुकानें टूट रहीं रविवार को 2 घंटे 18 मिनट तक बुलडोजर ने मदरसा और पांच दुकानों के निर्माण को तोड़ा था, जिसके लिए ₹2,100 लिए गए, जो मस्जिद कमेटी के लोगों ने ही दिए थे। गांव के ही लोग निर्माण को तोड़ रहे हैं। पहले मदरसा और दुकानों को तोड़ने के लिए ₹80,000 का ठेका गांव के ही आबिद नामक व्यक्ति को दिया गया था। ग्राम प्रधान पति हाजी मुनव्वर ने बताया कि कल भी जेसीबी नहीं आई थी और आज भी जेसीबी नहीं आई है। इसके बारे में लेखपाल साहब को सूचित किया गया है। स्थानीय निवासी मो. आसिफ और मो. हाशिम ने कहा कि पिछले 10-15 दिन से मदरसा और पांच दुकानें टूट रही हैं। मस्जिद का सामान बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन मस्जिद अभी पूरी तरह से नहीं टूटी है। स्थानीय निवासी फरमान ने कहा कि जुमा आ रहा है, नमाज कहां पढ़ेंगे, सड़कों पर पानी भरा हुआ है। ग्राम समाज में बने पहले आठ मकानों को तोड़ा जाएगा, उसके बाद मस्जिद की ईंटें उखड़ेंगी। पैमाइश के बाद ही शुरू हुई कार्रवाई डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर गाटा संख्या 623, रकबा 0.112 हेक्टेयर (खाद के गड्ढे) और गाटा संख्या 630, रकबा 0.126 हेक्टेयर (खेल का मैदान) की पैमाइश की गई। 29 मार्च को राजस्व प्रशासन की पैमाइश के बाद आबिद को अवैध निर्माण तोड़ने का ठेका दिया गया। बता दें कि गांव निवासी हामिद पुत्र नूरुद्दीन की समोसा-पकोड़े की दुकान थी, अफजल पुत्र सुलेमान हरी सब्जी की दुकान चलाता था, शाने आलम पुत्र पीर बख्श समोसा-पकोड़े की दुकान चलाता था, फरमान पुत्र कल्लू मेडिकल स्टोर चलाता था और अजगर पुत्र इलियास जन सेवा केंद्र चलाता था। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- PCS अफसर ज्योति बोलीं- तलाक होकर रहेगा:2 महीने में केस फाइनल होगा; सफाईकर्मी पति के साथ रहने की अफवाह थी यूपी की पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या और उनके सफाईकर्मी पति आलोक मौर्या का मामला फिर से चर्चा में है। कहा जा रहा है कि ज्योति मौर्या और उनके पति के बीच सुलह हो गई है। दोनों साथ रह रहे हैं। इस बारे में दैनिक भास्कर ने ज्योति मौर्या से बात की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में अज्ञात वाहन ने तोड़ी गैस पाइपलाइन:सैकड़ों किलो गैस का रिसाव, बड़ा हादसा टला
    Next Article
    CM आज देंगे ग्रेटर आगरा की सौगात-10 टाउनशिप होंगी डवलप:कुबेरपुर स्थित रहनकलां-रायपुर में शाम 4.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे CM योगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment