Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़कों की मरम्मत कराई, मढ़कावली बिजली घर का काम अधूरा:गुन्नौर से सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव बोले- सपा सरकार में विकास हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रामखिलाड़ी यादव ने अपने वर्तमान कार्यकाल और पिछले कार्यकालों में हुए विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने क्षेत्र की मौजूदा समस्याओं को भी सामने रखा। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आपके कार्यकाल में सबसे प्रमुख विकास कार्य क्या रहे? जवाब: हमने गुन्नौर क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता दी। पिछले साल 115 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई गई थी और इस बार भी 50–60 सड़कों पर काम हुआ है। इसके अलावा कई ग्रामीण मार्गों को भी सुधरवाया गया है, जैसे रजपुरा–देवरा भूरा, फैजलगंज–रजावली, कैल–सरोरा काजी और भोजपुर–महमूदपुर मार्ग। सवाल: क्या कोई बड़ा प्रोजेक्ट अभी अधूरा है? जवाब: मढ़कावली में 33/11 विद्युत उपकेंद्र (बिजलीघर) का काम अभी अधूरा है। इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। यूपीसीएल लखनऊ और पश्चिमांचल विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र भी भेजे गए हैं। सवाल: अपने चार साल के कार्यकाल को आप कितने अंक देंगे? जवाब: यह फैसला जनता करेगी। मैं खुद को 100 में 100 दे सकता हूं, लेकिन असली मूल्यांकन जनता ही करेगी। सवाल: आपके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही? जवाब: बैरपुर से मिठ्ठनपुर मार्ग को सांकरापुर से जोड़ने का काम सबसे बड़ा रहा। यह रास्ता लंबे समय से बाधित था, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। हमने इसे बनवाकर आवागमन सुचारु कराया। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो आप नहीं करा पाए? जवाब: मेरी नजर में ऐसा कोई काम नहीं है जो बाकी रह गया हो। 2012 से 2017 तक सपा सरकार में गुन्नौर का व्यापक विकास हुआ। लेकिन 2017 से 2022 के बीच भाजपा सरकार में विकास पर ध्यान नहीं दिया गया, सिर्फ जांच-पड़ताल होती रही। सवाल: सपा सरकार के समय कौन-कौन से बड़े विकास कार्य हुए थे? जवाब: नरौरा से जुनावई, जुनावई से गवां-इचौला होते हुए पाठकपुर तक सड़क चौड़ीकरण, बबराला से मिठ्ठनपुर मार्ग, सांकला पुल निर्माण, रजपुरा से दियोतारा और बबराला से अनूपशहर मार्ग का चौड़ीकरण—ये सभी कार्य सपा सरकार में हुए। सवाल: वर्तमान में कौन-कौन से नए कार्य प्रस्तावित या स्वीकृत हुए हैं? जवाब: हरिबाबा महाराज के बांध के चारों ओर परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और बबराला–राजघाट सड़क का चौड़ीकरण स्वीकृत कराया गया है। अन्य विकास कार्यों के लिए भी प्रयास जारी हैं। सवाल: क्या आप अगला चुनाव लड़ने के दावेदार हैं? जवाब: दावेदार तो और कोई दिखाई नहीं देता। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा, जिसे हम स्वीकार करेंगे। सवाल: पार्टी से टिकट मिलने को लेकर क्या कहना है? जवाब: यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। अगर हम योग्य होंगे तो टिकट मिलेगा, नहीं तो नहीं मिलेगा। सवाल: गुन्नौर के विकास में मुलायम सिंह यादव के योगदान को कैसे देखते हैं? जवाब: नेताजी के समय गुन्नौर में व्यापक विकास हुआ। हर गांव का विद्युतीकरण हुआ, प्राथमिक स्कूल खोले गए और डिग्री कॉलेज स्थापित किए गए। बबराला में 132 केवी बिजलीघर भी उसी समय बना, जिससे आज बिजली की स्थिति बेहतर है। सवाल: भाजपा सरकार पर आपका क्या आरोप है? जवाब: भाजपा सरकार के दौरान विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया। गांवों में सिर्फ प्रधानों और राशन डीलरों की जांच कराई गई, जबकि क्षेत्र के विकास की उपेक्षा हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सड़क किनारे मिला युवक का शव:काम पर गया था, परिजन बोले- दोस्तों ने हत्या कर फेंका
    Next Article
    पुरकाजी सीट पर कौन मजबूत, विधायक अनिल या कोई और:भाजपा से यशवीर या सुधीर, सपा से पूजा पाल या दीप्ती पाल?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment