Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tamulpur Assembly Election 2026: तामुलपुर क्यों बनी 'Prestige Battle'? Speaker दैमारी और Pramod Boro की साख दांव पर

    3 hours from now

    1

    0

    असम की सभी 126 विधानसभा सीटों में एक तामुलपुर सीट है। जो वर्तमान समय में असम की सबसे चर्चित और हॉट सीट बनी हुई है। इसका मुख्य कारण यहां पर होने वाला दिग्गजों का शक्ति प्रदर्शन है। बोडोलैंड क्षेत्रीय क्षेत्र के तहत आने वाली यह सीट एसटी के लिए आरक्षित है। इस सीट पर अब तक कुल 11 बार चुनाव हो चुके हैं। जिनमें से एक साल 2021 का उपचुनाव भी शामिल है। राज्य में 09 अप्रैल 2026 को एक चरण में चुनाव होना है।इन चेहरों के बीच मुख्य मुकाबलाइस बार तामुलपुर सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता और असम विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, UPPL के अध्यक्ष और बीटीसी मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोरो और कांग्रेस समर्थित विपक्षी गठबंधन के कैंडिडेट राफेल दैमारी के बीच मुख्य मुकाबला है। तामुलपुर के हॉट सीट बनने की सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां NDA गठबंधन के दो प्रमुख सहयोगी दल भाजपा और यूपीपीएल एक-दूसरे के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले के नाम पर अपना पूरा दम लगा रहे हैं।इसे भी पढ़ें: Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणितअपनी पारंपरिक सीट पनेरी को छोड़कर बिस्वजीत दैमारी यहां अपनी पकड़ बनाने उतरे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ प्रमोद बोरो के लिए यह चुनाव बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के अपने नेतृत्व पर जनता की मुहर लगवाने जैसा है। इस मुकाबले में राफेल दैमारी एक डार्क हॉर्स की भूमिका में हैं। क्योंकि भाजपा और यूपीपीएल के बीच होने वाले आपसी टकराव का सीधा फायदा कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है।समझिए चुनावी समीकरणसाल 1978 में स्थापित तामुलपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय नेताओं ने सबसे अधिक 5 बार जीत हासिल की है। वहीं पारंपरिक बोडो प्रदिद्वंदी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने दो दो बार जीत हासिल की। वहीं राष्ट्रीय पार्टियों को सिर्फ दो बार जीत मिली है। साल 1978 में जनता पार्टी, साल 1983 में कांग्रेस यह दोनों जीतें पदम बहादुर चौहान ने दर्ज की थी।साल 2026 के विधानसभा चुनाव में तामुलपुर सीट अपने इतिहास के सबसे हाई प्रोफाइल दौर में है। क्योंकि यहां पर पहली बार विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और बीटीसी प्रमुख प्रमोद बोरो जैसे दिग्गज एक-दूसरे के सामने चुनावी ताल ठोंक रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chand Mera Dil teaser: अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका, फैंस को याद आईं 'कबीर सिंह' और 'सैयारा'
    Next Article
    Noida के बाद अब Delhi की बारी? IMD का Yellow Alert, तेज आंधी-पानी का बढ़ा खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment