Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिस सलीम को गला रेतकर मारने की कोशिश, वो हत्यारा:उम्रकैद हुई, लेकिन 26 साल से फरार; इस पर हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए

    8 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के जिस एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, उसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वह दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का हत्यारा निकला। दिल्ली पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 26 साल से फरार था। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार सुबह सलीम वास्तिक उर्फ सलीम खान के घर पहुंची। पूछताछ के बाद उसे अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस के अफसरों के मुताबिक, 20 जनवरी 1995 को सलीम ने कारोबारी के 13 साल के बेटे संदीप बंसल का अपहरण किया था। परिवार से रंगदारी न मिलने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। अफसरों के मुताबिक, वारदात के बाद पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साल 1997 में सलीम को उम्रकैद की सजा हुई। हालांकि, साल 2000 में वह पैरोल पर बाहर आया था। उसके बाद वह फरार हो गया। बीते 26 सालों से वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में नाम बदलकर रह रहा था। मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देता था, स्टूडेंट का किडनैप किया दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सलीम खान उर्फ सलीम वास्तिक दिल्ली के एक स्कूल में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देता था। इसी स्कूल में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कारोबारी का 13 साल का बेटा संदीप भी पढ़ता था। सलीम ने अपने साथी अनिल के साथ स्कूल जाते समय संदीप का अपहरण किया था। दोनों ने PCO से कॉल कर 30 हजार रुपए की फिरौती मांगी। मांग पूरी न होने पर कारोबारी पिता को बच्चे की हत्या की धमकी दी। बाद में दोनों ने बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सलीम और अनिल की निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया। सलीम पर मुकदमा चला। 1997 में कोर्ट ने सलीम और उसके साथी अनिल को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके बाद सलीम ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर उम्रकैद की सजा रद्द करने की मांग की। हालांकि, 2011 में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा। सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारे गए थे 7 साल पहले मुस्लिम धर्म छोड़ नास्तिक बना सलीम गाजियाबाद के सलीम वास्तिक का मूल घर शामली जिले में है। 20 साल पहले वह शामली से निकलकर गाजियाबाद के लोनी इलाके की अशोक विहार कॉलोनी में बस गया। परिवार में उसके अलावा पत्नी और एक बेटा उस्मान खान है। सलीम पहले कंस्ट्रक्शन का काम करता था। कुछ समय तक उसने मौलवी का काम भी किया। बाद में उसका इस्लाम धर्म से मोहभंग हो गया। सात साल पहले उसने इस्लाम धर्म छोड़ दिया और अपने नाम के साथ ‘वास्तिक’ जोड़ लिया। सलीम ने अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अली गार्डेन कॉलोनी में जमीन ली और वहीं मकान बनवाया। इसमें उसने अपना ऑफिस खोला और यहीं से काम करने लगा। सलीम का अलग-अलग टीवी चैनलों से एग्रीमेंट था, जहां वह धार्मिक डिबेट में जाता रहता था। वह वहां एक्स-मुस्लिम की हैसियत से डिबेट करता था और इस्लाम से जुड़ी बातें रखता था। बाद में उसने अपना यूट्यूब चैनल ‘सलीम वास्तिक 0007’ नाम से बनाया और इस्लाम व मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाने लगा। हलाला, हदीस और तीन तलाक पर वह अक्सर बात करता था। इन विषयों पर चर्चा करते हुए वह कुरान की आयतों को कोट करता था। उसके इन वीडियो पर मुस्लिम वर्ग के कई लोग गालियां लिखते और धमकियां देते थे। सलीम की तरह बाकी मुस्लिम क्यों छोड़ रहे इस्लाम, जानिए केरल में ‘एक्स मुस्लिम ऑफ केरल‘ संगठन के कोफाउंडर आरिफ थिरुवट इस्लाम छोड़ने की कई वजहें बताते हैं। वे कहते हैं, ‘सबसे बड़ी बुराई गुलाम प्रथा है। कुरान में साफ कहा गया है कि जो मुसलमान नहीं, वो गुलाम है। इसमें औरतों से नफरत करना सिखाते हैं। उन्हें कमतर माना जाता है। मुसलमान रहते हुए मैं भी अपनी वाइफ से ऐसा बर्ताव करता था।‘ आरिफ का दावा है कि केरल में हर 4 में से एक व्यक्ति एक्स मुस्लिम है। वे कहते हैं- ये सिर्फ मेरा दावा नहीं, डेटा है कि यहां मुसलमानों की 30% आबादी इस्लाम छोड़ चुकी है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें- बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत: दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kota News: ‘ना’ नहीं कह पाई, तो जान ले ली: शादी से 8 दिन पहले दुल्हन ने भाई संग रची मंगेतर की मौत की साजिश
    Next Article
    दुष्कर्म का आरोपी कोतवाली थाने से फरार:वाराणसी में युवती बोली- आफताब ने अमित बनकर शादी की, धर्म-परिवर्तन दबाव बना रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment