Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुष्कर्म का आरोपी कोतवाली थाने से फरार:वाराणसी में युवती बोली- आफताब ने अमित बनकर शादी की, धर्म-परिवर्तन दबाव बना रहा था

    12 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के कोतवाली थाने से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। शुक्रवार को आरोपी युवक को पुलिस पकड़कर लाई थी। अब आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। युवती ने कहा- मैं कैटरिंग का कार्य करती थी। एक शादी में मुलाकात हुई जिसके बाद उसने मुझे काम दिलाया। इसके बाद कई बार होटल में ले जाकर शारीरिक शोषण किया। फिर हिंदू रीती-रिवाज से शादी की। बाद में पता चला उसका नाम अमित नहीं आफताब अंसारी है। जिसके बाद उस पर मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में लिया था वाराणसी की ही रहने वाली युवती ने धर्म छिपाकर शादी करने। एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं में आफताब अंसारी उर्फ अमित निवासी रसूलपुर, हरहुआ, बड़ागांव पर पीड़िता ने तहरीर दी थी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद उसे हिरासत में लिया था। पर शाम 7 बजे के बाद जब मौके पर दोनों पक्षों के वकील मौजूद थे और FIR लिखी जा रही थी वह चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। अब जानिए क्या था मामला और युवती ने क्यों लिखवाई FIR… कैटरिंग के काम के दौरान हुई थी मुलाकात पीड़िता ने बताया - मै शादी विवाह में वेटर का काम करती हूं। साल 2024 में एक शादी समारोह में मेरी मुलाकात आफताब अंसारी उर्फ़ अमित से हुई। वह मुझसे अपना धर्म छुपाकर हिंदू बनकर मिला और बताया कि मै ठेके पर वेटर्स को काम दिलाता हूं। तुम्हारा कार्य अच्छा है। तुम्हे कई जगह पर काम दिलवाऊंगा और मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। फोन पर होने लगी बातचीत, शुरू हुआ प्रेम युवती ने बताया - इसके बाद आफताब उर्फ अमित ने उसे कई जगह काम दिलाया और लगातार फोन पर हमारी बातें होने लगीं। जिसके बाद हमारा प्रेम शुरू हो गया और आफताब ने कई बार कैंट स्थित एक होटल में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसने कभी भी अपना असली धर्म मुझे नहीं बताया। मार्च 2025 में की हिंदू रीति-रिवाज से शादी युवती ने बताया - अमित उर्फ आफताब ने मेरे गरीब मां-बाप को भी झांसे में ले लिया और 25 मार्च 2025 को हमारी चौकाघाट स्थित काली मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी करा दी गयी। इस शादी में अमित के घर से कोई नहीं था बस 4-5 परिचित थे। इस शादी में मेरे पिता ने अमित को एक लाख नकद और एक लाख रुपए शादी में खर्च किए थे। आफताब मुझे विदा कराकर अपने घर नहीं बल्कि लहरतारा स्थित एक किराए के मकान में लेकर गया। धर्म का पता चला तो धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव युवती ने बताया - शादी के कुछ दिन बाद उसकी हरकतों से पता चला की वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। ऐसे में मैंने विरोध किया तो उसने मारना पीटना शुरू कर दिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इस दौरान वह मुझे अपने घर भी ले गया। वहां उसके पिता नबी रसूल और भाई मिट्ठू ने भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया न करने पर माता पिता की हत्या की धमकी दी। आफताब के भाई मिट्ठू ने एक महीने तक किया दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाया कि आफताब ने उसे अपने हरहुआ स्थित घर में एक महीने तक बंद रखा और यहां उसके भाई ने भी मेरे साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया - वह किसी तरह उसके घर से भाग निकली। और परिजनों को आपबीती बताया तब पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई। मुंबई में लड़कियों को बेचता है मिट्ठू पीड़िता ने बताया - मिट्ठू अंसारी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और कहा की तुम्हे भी और लड़कियों की तरह मुंबई में बेच दूंगा। आफताब अंसारी के मोबाइल चैट में भी कई सारी लड़कियों की खरीद-फरोख्त का चैट मैंने पढ़ा था। जो मैंने परिजनों को बताया है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया- पीड़िता ने तहरीर दी थी। इस पर आरोपी अपने वकीलों के साथ कोतवाली थाने पहुंचा था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर वह बाहर निकला और फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… इकलौते बेटे की हत्या के बाद फंदे से लटका युवक; झांसी में मां की गोद से 3 साल के मासूम को उठा ले गया; 6 साल पहले हुई थी शादी झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे से लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जगे। वे भी दौड़े पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिस सलीम को गला रेतकर मारने की कोशिश, वो हत्यारा:उम्रकैद हुई, लेकिन 26 साल से फरार; इस पर हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए
    Next Article
    तुषार के पिता बोले- दोषी निकला तो खुद गोली मारुंगा:नोएडा में ATS ने ISI कनेक्शन के आरोप में किया था अरेस्ट; दादा रहे हैं आजाद हिंद फौज के सिपाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment