Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जर्मनी फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर में पहुंचा:आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया; इक्वाडोर और कुरासाओ का मैच 0-0 से ड्रॉ

    1 day ago

    1

    0

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में चार बार की चैंपियन जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। टोरंटो में खेले गए इस मुकाबले में जर्मनी एक समय 0-1 से पीछे था, लेकिन सब्स्टीट्यूट डेनिज उंदाव ने दूसरे हाफ में दो गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई। उन्होंने 68वें मिनट में बराबरी का गोल किया और फिर इंजरी टाइम (94वें मिनट) में विजयी गोल दागा। दिन के दूसरे मुकाबले में कुरासाओ और इक्वाडोर के बीच मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इस परिणाम के साथ कुरासाओ ने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास का अपना पहला अंक हासिल किया। टीम के गोलकीपर एलॉय रूम जीत के नायक रहे, जिन्होंने पूरे मैच में 15 शानदार सेव कर इक्वाडोर को गोल करने से रोके रखा। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत कुरासाओ ने मजबूत दक्षिण अमेरिकी टीम को ड्रॉ पर रोक दिया। इस ड्रॉ के साथ ही कुरासाओ की टीम की अगले दौर (लास्ट 32) में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं, जबकि इक्वाडोर की टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। केसी ने दिलाई थी शुरुआती बढ़त आइवरी कोस्ट ने 30वें मिनट में कप्तान फ्रैंक केसी के गोल से बढ़त बनाई थी और पहले हाफ तक 1-0 से आगे रही। इससे पहले 22वें मिनट में जर्मनी का अलेक्सांद्र पावलोविच का गोल फाउल के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद काय हावर्त्ज का एक और गोल भी मान्य नहीं हुआ। नागल्समैन के बदलाव ने बदला मैच दूसरे हाफ में जर्मनी के कोच जूलियन नागल्समैन ने 60वें मिनट में तीन बदलाव किए। इनमें शामिल डेनिज उंदाव और नादीम अमीरी ने तुरंत असर दिखाया। अमीरी के क्रॉस पर उंदाव ने 68वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 94वें मिनट में आया जीत का गोल जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, तब इंजरी टाइम में फेलिक्स नमेचा के पास पर उंदाव ने शानदार फिनिश करते हुए जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। जर्मनी के लिए 11 मैचों में यह उनका नौवां अंतरराष्ट्रीय गोल है। आइवरी कोस्ट के पास अब भी मौका हार के बावजूद आइवरी कोस्ट की नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार हैं। टीम को अपने आखिरी ग्रुप मैच में कुराकाओ का सामना करना है। जीत मिलने पर वह अगले दौर में पहुंच सकती है। ---------------------------------------- कुरासाओ ने वर्ल्ड कप में हासिल किया पहला पॉइंट, इक्वाडोर को 0-0 से रोका फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में कुरासाओ ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड कप का पहला पॉइंट हासिल किया। कंसास सिटी में खेले गए मैच में उसने इक्वाडोर को 0-0 से ड्रॉ पर रोक दिया। इस मुकाबले के हीरो 37 साल के गोलकीपर एलॉय रूम रहे, जिन्होंने 15 शानदार सेव कर टीम को हार से बचाया। रूम ने किया कमाल जर्मनी के खिलाफ पिछले मैच में 7-1 की हार झेलने वाले एलॉय रूम ने इस बार शानदार वापसी की। उन्होंने पूरे मैच में 15 शॉट रोके, जो वर्ल्ड कप इतिहास में एक मैच में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा सेव हैं। रिकॉर्ड 16 सेव का रिकॉर्ड अमेरिका के टिम हावर्ड के नाम है, जिन्होंने 2014 वर्ल्ड कप में बेल्जियम के खिलाफ यह कारनामा किया था। इक्वाडोर के हमले बेअसर मैच की शुरुआत से ही इक्वाडोर ने दबाव बनाया और एनर वैलेंसिया, मोइसेस कैसेडो तथा अन्य खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, लेकिन रूम के सामने कोई भी गोल नहीं कर सका। इक्वाडोर ने पूरे मैच में 27 शॉट लगाए, फिर भी गोल का खाता नहीं खोल पाया। कुरासाओ को भी कुछ मौके मिले, लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा सका। नतीजतन मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पोर्ट्स अपडेट्स- ब्राजील के राष्ट्रपति ने नेमार का मजाक उड़ाया:वर्क फ्रॉम होम खिलाड़ी कहा; भारतीय महिला हॉकी टीम ने नेशंस कप जीता
    Next Article
    वैभव बोले- मैं 50 ओवर मैच बहुत खेल चुका हूं:'लोगों को शायद मालूम नहीं है'; फाइनल में उनकी पारी पर दिग्गजों ने क्या कहा?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment