Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जरूरतमंदों और जमाखोरों की पहचान में पंप कर्मियों को दिक्कत:पेट्रोल पंपों पर नहीं खत्म हो रही कतारें, टंकियों के साथ डिब्बों और कैन में भरवा रहे तेल

    1 hour ago

    2

    0

    सीतापुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों में बनी आशंका खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन की ओर से बार-बार आपूर्ति सामान्य होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे आम लोगों को लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के पेट्रोल पंपों पर स्थिति यह है कि लोग अपनी जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं। दोपहिया वाहनों में जहां केवल 100 रुपये का पेट्रोल दिया जा रहा है, वहीं कार चालकों को 1000 रुपये तक का ही ईंधन मिल पा रहा है। इसके बावजूद लोग डिब्बों और केन में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आ रहे हैं, जिससे पंप संचालकों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जानकारों की मानें तो रोजाना की तुलना में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। इससे साफ है कि लोग भविष्य की आशंका में ईंधन का भंडारण कर रहे हैं। हालांकि यह भी सवाल उठ रहा है कि डिब्बों में ईंधन लेने वाले वास्तव में जरूरतमंद हैं या फिर जमाखोरी की मंशा से ऐसा कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन लें। जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश का कहना है कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है। इसके बावजूद अफवाहों और पैनिक के चलते हालात काबू में आते नहीं दिख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:हरदोई में भूसे के विवाद में 3 की मौत; बुजुर्ग को कार से टक्कर मारी, दो भाइयों से मारपीट
    Next Article
    लखनऊ में राष्ट्रीय छापा कला शिविर जीवंत:छह दिवसीय कार्यशाला में कलाकार एचिंग तकनीक पर कर रहे काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment