Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए बड़ा खाना:दीक्षांत परेड से पहले अधिकारियों ने बढ़ाया मनोबल

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रविवार रात रिक्रूट आरक्षियों के लिए 'बड़ा खाना' कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन उनकी दीक्षांत परेड से पहले किया गया, जिसमें जिलाधिकारी जौनपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद किया। उन्होंने आरक्षियों के लगभग 11 माह के कठिन और अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना की। अधिकारियों ने उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। इस दौरान, अधिकारियों ने स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे जवानों में विशेष उत्साह और आत्मीयता का वातावरण बना। सभी अधिकारियों और रिक्रूट आरक्षियों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी समन्वय, सौहार्द और टीम भावना को सुदृढ़ करने में सहायता मिली। कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये रिक्रूट आरक्षी जल्द ही पासिंग आउट परेड में शामिल होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बनेंगे और जनसेवा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों के माध्यम से नवप्रशिक्षित आरक्षियों का मनोबल बढ़ाने, उनमें संगठन के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने तथा सकारात्मक एवं अनुशासित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में फ्लिपकार्ट के कंटेनर में लगी आग:माल लेकर जा रहा था, हादसे के कारणों का नहीं चला पता
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नशे में धुत युवकों का हंगामा:बुर्का पहनी युवती को रोक कर बदसलूकी की; स्थानीय लोगों ने जताया गुस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment