Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में तिलक के दौरान चली गोली, दो लोग घायल:एक की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर; गोली चलने के बाद आरोपी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के चक इंग्लिश गांव में तिलक समारोह के दौरान अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं, दूसरे घायल की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद गोली चलाने का आरोपित मौके से फरार हो गया। दीपक चौहान के तिलक समारोह में चली गोली जानकारी के अनुसार, चक इंग्लिश गांव निवासी अमला प्रसाद चौहान के बेटे दीपक चौहान का तिलक समारोह आयोजित था। इसमें सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गडहुर गांव से भी लोग शामिल होने पहुंचे थे। समारोह में जमुआ निवासी सुरेश यादव पुत्र शीतला यादव और मलसिल निवासी विकास सोनी पुत्र राजकुमार सोनी भी आमंत्रित थे। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान विकास सोनी के पास मौजूद कथित अवैध असलहे से अचानक गोली चल गई। गोली सुरेश यादव के सिर में लगी, जबकि गडहुर गांव के ग्राम प्रधान साहब लाल यादव की नाक में चोट आई। एक घायल वाराणसी रेफर गोली चलने के बाद समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सुरेश यादव की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं, ग्राम प्रधान साहब लाल यादव की हालत सामान्य बताई जा रही है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद आरोपित विकास सोनी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है। साथ ही गोली चलने की परिस्थितियों और असलहे से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में एनएच-31 के ब्लैक स्पॉट की जांच के निर्देश:डीएम ने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी; नियम तोड़ने पर सीसीटीवी से कट सकता है चालान
    Next Article
    गाजियाबाद डीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण किया:मतदान केंद्रों और सोसायटी पहुंचे, कहा- कोई पात्र वोटर नाम जुड़वाने से न छूटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment