Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में जनगणना 2027 की बैठक आयोजित:जिलाधिकारी ने हाउसलिस्टिंग, स्टाफ तैनाती के निर्देश दिए, 10,000 कर्मी होंगे नियुक्त

    3 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर जिला जनगणना समन्वय समिति की तीसरी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी चार्ज अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों के भीतर हाउसलिस्टिंग ब्लॉक क्रिएशन पोर्टल पर डिजिटल रूप से मकानसूचीकरण ब्लॉक के गठन का कार्य पूरा किया जाए। साथ ही, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाने का कार्य भी इसी अवधि में संपन्न किया जाए। जिले में जनगणना कार्य के लिए 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इन गणनाकर्मियों का प्रशिक्षण अप्रैल माह में आयोजित करने की योजना है। प्रदेश सरकार द्वारा जनगणना के संबंध में कुछ अवधियां अधिसूचित की गई हैं। स्व-गणना के लिए 07 से 21 मई 2026 तक का समय निर्धारित है, जबकि मकानसूचीकरण का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 के बीच किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) परमानंद झा और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अरुण यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में जमीन विवाद पर 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे:मां-बेटी समेत 4 घायल, पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया
    Next Article
    मेरठ के भारत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म:ग्राहक परेशान, डीएम बोले- जिले में पर्याप्त स्टॉक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment