Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन:हड़ताल की चेतावनी, लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अपनी लंबित व जायज मांगों पर त्वरित निर्णय की मांग की। संगठन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में कई जनकल्याणकारी एवं ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिनसे आम जनता को लाभ मिला है। हालांकि, उन्हीं योजनाओं को धरातल पर उतारने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं आज भी अपने मूल अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। बीमार और शारीरिक रूप से कमजोर जिलाध्यक्ष मीना देवी ने बताया कि प्रदेश की आधे से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां समय से पहले बीमार और शारीरिक रूप से कमजोर हो चुकी हैं। आर्थिक तंगी के कारण वे इलाज तक कराने में असमर्थ हैं। गरीबी, कुपोषण और असुरक्षित कार्य परिस्थितियों ने उन्हें प्रभावित किया है। समाधान हेतु कुछ ठोस निर्णय संगठन ने वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से कई बार अपनी जायज मांगों को सरकार के सामने रखा है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, समाधान नहीं। 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर जब वे सड़कों पर उतरी थीं, तब सरकार ने वार्ता कर आश्वासन दिया था कि बहुत जल्द ही समस्याओं के समाधान हेतु कुछ ठोस निर्णय लिया जाएगा। संगठन ने तब अवगत कराया था कि यदि 30 अप्रैल तक कोई ठोस निर्णय नहीं आया, तो वे आगे कदम उठाएंगी। अब वह समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है और उनकी उम्मीदें टूटने लगी हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे हड़ताल पर जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में श्रम दिवस पर रसोइयों का प्रदर्शन:मानदेय बढ़ाने और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर दिया धरना
    Next Article
    संभल की जामा मस्जिद में हुई जुमे की नमाज:कड़ी सुरक्षा के बीच 1200 लोगों ने अदा की नमाज, RRF-PAC तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment