Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिनपिंग के चीन पहुंचते ही भारत बॉर्डर से हटे सैनिक! ट्रंप रह गए हैरान

    14 hours ago

    1

    0

    वैसे तो ब्रिक्स सम्मेलन में पुतिन ने जिस तरह से भारत के साथ मजबूत दोस्ती की मिसाल दुनिया के सामने पेश की उसने सबको चौंका दिया। लेकिन उससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने जो कुछ भी किया उसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। क्योंकि पहली बार उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत का साथ दिया और भारत चीन के संबंधों को सुधारने के लिए जो बातें उन्होंने कही वो कहीं ना कहीं पाकिस्तानी नहीं बल्कि ट्रंप के भी पेट में दर्द कर रही है। या नहीं बल्कि भारत के साथ कई मुद्दों पर भी जिनपिंग ने सहमति जताई जिसमें सबसे बड़ी सहमति सीमा विवाद को सुलझाने को लेकर बनी और अब इस सहमति का जमीनी स्तर पर ऐसा नतीजा देखने को मिला है जिसने भारत को भी हैरान कर दिया है क्योंकि अब भारत चीन बॉर्डर से ऐसी खुशखबरी सामने आई है जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं होगी कि इतनी जल्दी कैसे बॉर्डर पर बड़ा बदलाव हो सकता है। दरअसल जिनपिंग के चीन पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आई है।इसे भी पढ़ें: India's Shield aginst China| भारत अपनी सैन्य रणनीति से कैसे चीन को फंसा रहा? | Teh Tak Part 6खबर है कि अचानक एलएसी से चीनी सेना की तैनाती कम हो गई है। या यूं कहें कि चीन ने बॉर्डर से अपने सैनिकों की तैनाती घटा दी है। जहां चीन ने अपनी तैनाती घटाई है तो व भारत ने बॉर्डर पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। रक्षा मंत्रालय की 2025 2026 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी सीमा पर चीनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी यानी कि पीएलए की तैनाती में बड़ी कमी देखी गई है। चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी के सामने अपनी तैनाती घटाई है और अब उत्तरी सीमाओं और पारंपरिक ट्रेनिंग इलाकों में करीब 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के बराबर बल तैनात है। रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की तरफ से सभी एलएसी सेक्टर में सेना की तैनाती मजबूत बनी हुई है। भारतीय सेना किसी भी उभरती चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सही स्थिति में है। इसे भी पढ़ें: China Enters India Backyard | नेपाल-बांग्लादेश में चीन की सीक्रेट एंट्री:चिकन नेक पर कितना बड़ा खतरा? | Teh Tak Part 3रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत चीन के बीच सकारात्मक राजनीतिक कूटनीतिक और सैन्य स्तर की बातचीत से उत्तरी सीमाओं पर हालात में ज्यादा स्थिरता आई है। भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर पर बातचीत भी फिर से शुरू हुई है। इसमें अक्टूबर 2025 में पूर्वी लद्दाख में हुई 23वीं कोर कमांडर स्तर की बैठक भी शामिल है। दोनों देशों के बीच सैन्य बातचीत के जरिए सीमा से जुड़े मुद्दों को सुलझाने और तनाव कम करने की कोशिश जारी है। इसके अलावा पीएलए के साथ बॉर्डर पर्सनल मीटिंग यानी बीपीएम भी सभी सेक्टरों में जारी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन बैठकों का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा है और इनके जरिए दोनों पक्षों से जुड़े मुद्दों को उठाया और सुलझाया जा रहा है। कुल मिलाकर साफ है कि सीमा विवाद के मुद्दे पर अब चीन ने अपने रूप में कहीं ना कहीं बहुत बड़ा बदलाव किया है जिसका नतीजा भी अब सामने आ गया है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    EAM S Jaishankar पहुंचे Bhutan, पारो में विदेश मंत्री DN Dhungyel ने किया स्वागत
    Next Article
    अमेरिका के साथ मिलकर क्या कुछ बड़ा प्लान कर रहा भारत? अचानक पाक बॉर्डर के पास उतरे 600 US सोलर्जस

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment