Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जानकीपुरम के साप्ताहिक बाजार पर हाईकोर्ट सख्त:एक महीने में हटाने या उचित स्थान पर शिफ्ट करने का आदेश

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ हाईकोर्ट की खंडपीठ ने जानकीपुरम सेक्टर-1 में सड़कों पर लगने वाले साप्ताहिक सब्जी बाजार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने लखनऊ नगर निगम को निर्देश दिया है कि एक माह के भीतर इस बाजार को हटाया जाए या किसी उचित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को निर्धारित की गई है। यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी की खंडपीठ ने संजय कुमार मित्तल व अन्य द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिका में बताया गया था कि हर बुधवार और शनिवार को निगम तिराहा और अर्जुन त्रिकोण पार्क के पास मुख्य सड़क पर बाजार लगने से यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है और क्षेत्र में गंदगी फैलती है। सुनवाई के दौरान, नगर निगम ने स्वीकार किया कि सड़क किनारे लगने वाले ठेले-खोमचे यातायात में बाधा डालते हैं। हालांकि, निगम का तर्क था कि सड़क का कुछ हिस्सा खाली रहता है, जिससे लोगों का आवागमन जारी रहता है। इस पर न्यायालय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त रखना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। न्यायालय ने यह भी टिप्पणी की कि केवल कर वसूली करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नागरिक सुविधाओं का ध्यान रखना भी आवश्यक है। कोर्ट ने नगर निगम को निर्देश दिया कि वह आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन और पुलिस की सहायता लेकर निर्धारित समयसीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में कांग्रेस ने मजदूर दिवस पर किया सम्मान:जिला अध्यक्ष ने मजदूरों को बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़
    Next Article
    सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत:तेज रफ्तार कार नीम के पेड़ से टकराई, 1 दिन पहले हुई थी छोटे भाई की शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment