Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनकपुर से रामलला के लिए आया तिलक:सरयू-कमला एक्सप्रेस से रामलला के तिलकहरू अयोध्या पहुंचे, स्टेशन पर पुष्पवर्षा से स्वागत

    2 hours ago

    1

    0

    माता सीता के मायके जनकपुर से रामलला का तिलक लेकर 51 सदस्यीय दल रविवार सुबह अयोध्या पहुंचा। दल के साथ जनकपुर से पहली बार सरयू-कमला एक्सप्रेस भी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में करीब 600 यात्री सवार थे। नेपाल के मधेश प्रदेश के सभामुख रामाशीष यादव के नेतृत्व में आए दल में जनकपुर के मेयर, जानकी मंदिर के महंत और 10 महिलाएं भी शामिल हैं। अयोध्या पहुंचने पर स्टेशन पर यात्रियों और तिलकहरू दल का स्वागत किया गया। समय से 5 मिनट पहले अयोध्या पहुंची ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस सुबह 7:20 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी, लेकिन यह निर्धारित समय से 5 मिनट पहले ही पहुंच गई। ट्रेन में करीब 600 यात्री सवार थे। स्टेशन अधीक्षक महेंद्रनाथ मिश्र ने सहयोगियों के साथ यात्रियों का स्वागत किया। ट्रेन स्टेशन पर 10 मिनट रुकी, इसके बाद अयोध्या कैंट के लिए रवाना हो गई। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर पुष्पवर्षा कर यात्रियों और तिलक चढ़ाने आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। रामलला को तिलक और भार अर्पित करेगा दल राम-जानकी विवाहोत्सव की पारंपरिक रस्मों के तहत जनकपुर से आया 51 सदस्यीय दल रामलला को तिलक लगाएगा और भार (नेग) अर्पित करेगा। यह रस्म विवाहोत्सव की महत्वपूर्ण परंपरा का हिस्सा है। दल का नेतृत्व नेपाल के मधेश प्रदेश के सभामुख रामाशीष यादव कर रहे हैं। इसमें जनकपुर के मेयर मनोज शाह, जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव और नेपाल विहिप के केंद्रीय सदस्य मनोहर शाह भी शामिल हैं। माता सीता की सखियों के रूप में शामिल हुईं 10 महिलाएं तिलकहरू दल में 10 महिलाएं भी आई हैं। ये विवाहोत्सव की रस्मों में माता सीता की सखियों के रूप में शामिल होंगी। जनकपुर से आए इस दल के अयोध्या पहुंचने के साथ राम-जानकी विवाहोत्सव की पारंपरिक रस्मों में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग:1 करोड़ से अधिक का नुकसान, 4 घंटे में काबू पाया, अंदर हाथ तापते वक्त हुई घटना
    Next Article
    महिला आरक्षण से कैंट में बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी:BJP की सेफ सीट पर दिग्गजों के साथ टिकट की रेस में पत्नी-बहू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment