Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिम से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत:फतेहपुर में ट्रक ने रौंदा; सभी स्टूडेंट, 19 साल के थे; सबके पिता भी सरकारी नौकरी में

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार सुबह 6 बजे तीनों जिम से लौट रहे थे, तभी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक से उछलकर 5 फीट दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ाकर भाग निकला। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गड़रियान पुरवा के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान फतेहपुर निवासी स्पर्श गौतम, अनुज पाल और विश्वेश पटेल के रूप में हुई है। तीनों 19 साल के स्टूडेंट थे। स्पर्श BA-LLB, अनुज बी-फार्मा और विश्वेश बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। तीनों के पिता सरकारी नौकरी में हैं। स्पर्श के पिता चकबंदी विभाग में, अनुज के पिता CRPF में हैं सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया- सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है। ------------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस के 18 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर:विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच अलीगढ़, एटा और कासगंज भेजे गए
    Next Article
    छुट्टी के दिन भी खुला केंद्रीय विद्यालय:छठ की भीड़ और नो-एंट्री के बीच पहुंचे बच्चे; प्राचार्य बोले- मुख्यालय का आदेश नहीं था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment