Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छुट्टी के दिन भी खुला केंद्रीय विद्यालय:छठ की भीड़ और नो-एंट्री के बीच पहुंचे बच्चे; प्राचार्य बोले- मुख्यालय का आदेश नहीं था

    1 day ago

    2

    0

    छठ महापर्व पर सोमवार को जिले के सभी विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित था। इसके बावजूद गाजीपुर का केंद्रीय विद्यालय खुला रहा और बच्चों को पढ़ने के लिए बुलाया गया। प्राचार्य ने कहा कि मुख्यालय से छुट्टी का आदेश नहीं मिला था। वहीं, विद्यालय के आसपास दो छठ घाट होने के कारण रास्तों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात डायवर्जन लागू था, जिससे स्कूल आने-जाने वाले शिक्षकों और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नो-एंट्री में फंसे शिक्षक की पुलिस ने खींची फोटो विद्यालय के आसपास दो छठ घाट हैं। एक ओर स्कूल आने-जाने वाले रास्ते पर श्रद्धालुओं की आवाजाही थी, वहीं नवापुरा घाट पर भी बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु अपने वाहनों से पहुंचे थे। भीड़ संभालने के लिए प्रशासन ने संबंधित रास्तों पर नो-एंट्री लागू की थी और यातायात का रूट बदला गया था। सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे वेंडिंग जोन के रास्ते केंद्रीय विद्यालय जा रहे एक शिक्षक को स्कूल से कुछ दूरी पहले बैरिकेडिंग पर पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और पीछे से उनकी गाड़ी की फोटो खींच ली। शिक्षक द्वारा अपना परिचय देने और ड्यूटी पर जाने की बात बताने के बाद पुलिस ने चालान नहीं किया। ऐसे में साइकिल या अन्य साधनों से स्कूल पहुंचे बच्चों को भी भारी परेशानी हुई होगी और सवाल उठ रहा है कि रास्ते में कोई दुर्घटना होती तो जिम्मेदारी किसकी होती। प्राचार्य बोले- जिले स्तर की छुट्टियों से हमारा कोई मतलब नहीं इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार बरनवाल ने बताया कि उनके विद्यालय को मुख्यालय से छुट्टी की कोई सूचना नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने मुख्यालय के आदेश को मानते हैं और जिले स्तर पर कुछ छुट्टियां होती हैं तो उससे हमारा कोई मतलब नहीं होता है। प्राचार्य के इस बयान के बाद स्थानीय प्रशासन के आदेश और केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमों के बीच समन्वय को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेष परिस्थितियों में स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के दायरे और उनके अनुपालन को स्पष्ट करना भी जरूरी हो गया है। डीएम ने कहा नियम सभी के लिए थे, नियमों की जानकारी दिखवा लेता हूं इस मामले में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अवकाश के नियम सभी के लिए लागू थे। केंद्रीय विद्यालय के अपने क्या नियम हैं, इसकी जानकारी एक बार दिखवा लेता हूं। दरअसल, केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन भले ही अपने मुख्यालय के अवकाश कैलेंडर के अनुसार विद्यालय संचालित करने की बात कह रहा हो, लेकिन छठ जैसे बड़े पर्व पर घाटों के आसपास भारी भीड़ और रूट डायवर्जन के बीच बच्चों को बुलाने के फैसले की जिम्मेदारी से प्रबंधन किनारा नहीं कर सकता। ऐसे में सवाल सिर्फ छुट्टी के आदेश के पालन का नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस के 18 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर:विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच अलीगढ़, एटा और कासगंज भेजे गए
    Next Article
    पत्नी का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का आरोप:कानपुर देहात में पति बोला- तलाक नहीं हुआ, फिर भी दूसरी शादी कराई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment