Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालंधर BSF हेडक्वार्टर-अमृतसर आर्मी कैंट में धमाके,VIDEO:CM भगवंत मान बोले- ये BJP की पंजाब इलेक्शन की तैयारी, चुनाव से पहले ब्लास्ट-दंगे कराते हैं

    8 hours ago

    2

    0

    जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि धमाके में किसी को चोट नहीं लगी। इस ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अमृतसर में आर्मी कैंट के भीतर भी ग्रेनेड अटैक की कोशिश की गई लेकिन वह दीवार पर लगकर फट गया। श्री आनंदपुर साहिब से शुक्राना यात्रा के दौरान पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि ये ब्लास्ट भाजपा के इलेक्शन की तैयारी है। भाजपा छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। ये भाजपा का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो। इसी बीच, DGP गौरव यादव ने अमृतसर पहुंचकर ब्लास्ट की जगह का जायजा लिया। थोड़ी देर में वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस मामले में अब जांच में NIA भी शामिल हो गई है। दोनों जगह पर टीमें पहुंच रही हैं। जालंधर ब्लास्ट के मामले में हिरासत में लिया गया युवक BSF के ही रिटायर्ड जवान का बेटा है। परिवार उसे बेकसूर बता रहा है। धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। इसमें लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। अमृतसर में बॉर्डर रेंज के DIG संदीप गोयल ने गुरदासपुर की पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी रणजीत सिंह का एनकाउंटर किया था। मार्च 2026 में हुए इस एनकाउंटर को खालिस्तानियों ने फेक करार दिया। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट का VIDEO जालंधर: CM मान के दौरे से पहले वारदात जालंधर में पीएपी चौक के पास रात 7:57 बजे एक स्कूटी के पास धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक एक संदिग्ध पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॉलिथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया। एजेंसियों को आशंका है कि संदिग्ध शख्स का साथी आगे इंतजार कर रहा था और वह किसी वाहन में बैठकर भाग गया। फोरेंसिक टीम को मौके से बम के फटे हिस्से मिले हैं। CM भगवंत मान जालंधर आने वाले हैं। उससे पहले यह वारदात हो गई। एजेंसियां जांच में जुट गई है। जालंधर में धमाका जिस एक्टिवा में हुआ, वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर से हिरासत में ले लिया है। अमृतसर: आर्मी कैंप पर हमले से टीन शेड ढहा वहीं, अमृतसर में भी आर्मी कैंप खासा के बाहर भी मंगलवार रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। SSP सोहेल मीर कासिम के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने आर्मी कैंट की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाया गया टीन शेड ढह गया। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। DIG संदीप गोयल, जिनका परिवार खालिस्तानियों के निशाने पर… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 घायल:24 घंटों में 4 हत्याएं, इनमें भाजपा-TMC के 2-2 कार्यकर्ता; तृणमूल ऑफिस पर बुलडोजर चला
    Next Article
    ‘सेनुरवा के शान’ में छाईं माही श्रीवास्तव, शिल्पी राज की आवाज ने जीता दिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment