Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में शादी का झांसा देकर विधवा से यौन शोषण:पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मामले की जांच

    7 hours ago

    2

    0

    जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जालौन पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी और उसका एक बेटा है। 2023 में पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद वह ससुराल में ही रह रही थी। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद सास, ससुर और ननद ने उसे देवर के साथ 'बछिया विवाह' कराने का आश्वासन दिया। पीड़िता के अनुसार, इसी आश्वासन के भरोसे पर परिवार के कहने पर देवर ने उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। लगभग एक वर्ष बाद जब महिला ने शादी की बात उठाई, तो ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि सास, ससुर और ननद ने उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता अपने मायके चली गई। शादी से साफ इनकार पीड़िता ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को वह दोबारा ससुराल पहुंची और परिवार वालों से विवाह कराने की बात कही। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया और बताया कि वे अपने बेटे की शादी कहीं और कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसके साथ धोखा कर उसकी सामाजिक छवि को भी नुकसान पहुंचाया गया है। घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में देवर, सास, ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, शिकायत प्राप्त हो गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में 40 स्वयं सहायता समूहों को मशीनें मिलेंगी:PMFME योजना से खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
    Next Article
    शिव मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे सीएम योगी:श्री राम मंदिर के ईशान कोण में स्थित, हनुमानगढ़ी और राम लला में पूजा भी करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment