Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में सड़क हादसे में एक आदमी की मौत:दूसरा गंभीर रूप से घायल, दोनों काम के लिए उरई जा रहे थे, गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर

    16 hours ago

    2

    0

    जालौन जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब छह बजे उमरी–कुठौंद मार्ग पर निजामपुर बंबा के पास की है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मजदूर उरई जा रहे थे काम के लिए जानकारी के अनुसार, दोनों घायल कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुरा सुरई के निवासी थे। मृतक की पहचान छुन्ना बाबू (55 वर्ष) पुत्र मदाली निवासी हुसेपुरा सुरई थाना कुठौंद के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम प्रदीप बाबू (33 वर्ष) पुत्र रामशरण है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों मजदूर एचएफ डीलक्स बाइक (यूपी 92 एएस 9804) से रोज की तरह मजदूरी करने उरई जा रहे थे, लेकिन यह यात्रा एक के लिए आखिरी साबित हुई। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन चालक का पता लगाया जा सके। हादसे की खबर मिलते ही परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 10.90 लाख की धोखाधड़ी का मामला:कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, रिश्तेदारी के भरोसे दिया गया पैसा; निवेश के नाम पर मांगे थे
    Next Article
    ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर आज भी चलेगा पोकलैन:संतकबीरनगर में रात 11 बजे तक जुटा रहा प्रशासन, बुलडोजर हटाकर 2 पोकलैन मंगाए, चारदीवारी, 10 पिलर टूटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment