Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 10.90 लाख की धोखाधड़ी का मामला:कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, रिश्तेदारी के भरोसे दिया गया पैसा; निवेश के नाम पर मांगे थे

    10 hours ago

    1

    0

    हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के क्योटि ख्वाजगीपुर में 10.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने परिचित पर विभिन्न तिथियों में कुल 10,90,160 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। क्योटि ख्वाजगीपुर निवासी 52 वर्षीय सुदामा ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि माधौगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर निवासी राकेश कुमार उनके रिश्तेदार हैं। अच्छे संबंधों के चलते दोनों के बीच अक्सर रुपये का लेनदेन होता था। निवेश के नाम पर मांगे गए पैसे सुदामा के अनुसार, नवंबर 2023 में राकेश ने व्यापार में निवेश के नाम पर रुपये मांगे। 7 नवंबर 2023 को उन्होंने 1.20 लाख रुपये बैंक के माध्यम से राकेश के खाते में ट्रांसफर किए। इसी दौरान उनके चाचा संदीप कुमार ने भी अलग-अलग किस्तों में 1.20 लाख, 80 हजार, 4 लाख और 2 लाख रुपये भेजे। इसके अलावा सुदामा की चचेरी बहन सोनी वर्मा ने भी 20 नवंबर 2023 को 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। वापसी के बजाय और रकम की मांग कुछ समय बाद जब सुदामा ने रुपये वापस मांगे तो राकेश ने निवेश की जरूरत बताते हुए आश्वासन दिया कि पैसे बाद में लौटा देगा। इसके बाद सितंबर 2024 में सुदामा ने अपने बेटे अनीस राजन के माध्यम से भी 20 हजार, 160 रुपये, 40 हजार, 30 हजार और 1 लाख रुपये सहित अन्य रकम राकेश के खाते में ट्रांसफर कराई। पीड़ित का आरोप है कि बाद में जब फिर रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा सुदामा ने पहले थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 724 अभ्यर्थी अनुपस्थित:कुशीनगर में आज अंतिम दिन 3456 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, पालिका ने की निःशुल्क व्यवस्था
    Next Article
    जालौन में सड़क हादसे में एक आदमी की मौत:दूसरा गंभीर रूप से घायल, दोनों काम के लिए उरई जा रहे थे, गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment