Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रीन टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भड़के मेरठ के ट्रांसपोर्टर:21 से 23 मई तक चक्का जाम करने की घोषणा, 10 साल की समय सीमा पर भी सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन टैक्स (NGT टैक्स) बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को पंजाबी बाग में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली एनसीआर के साथ मेरठ के ट्रांसपोर्टरों और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में ग्रीन टैक्स बढ़ाए जाने को लेकर ट्रांसपोर्टरों में भारी नाराजगी देखने को मिली। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार नए-नए कारणों से टैक्स बढ़ाकर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष डॉ. हरीश सब्रवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने डीजल वाहनों पर ग्रीन टैक्स को कम या समाप्त नहीं किया, तो ट्रांसपोर्टरों को मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कई प्रयासों के बावजूद सरकार ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं समझ रही है। वहीं मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने एनसीआर में डीजल वाहनों की समय सीमा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहां पूरे देश में डीजल वाहनों की वैधता 15 वर्ष है, वहीं एनसीआर में इसे घटाकर 10 वर्ष कर दिया गया है। इसके बावजूद सरकार 15 साल तक का टैक्स वसूल रही है, जो ट्रांसपोर्टरों के साथ अन्याय है। बैठक में विचार-विमर्श के बाद ट्रांसपोर्टरों ने 21 मई से 23 मई तक तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया। इस दौरान चक्का जाम रहेगा। ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। बैठक में डॉ. हरीश सब्रवाल, पूर्व अध्यक्ष कुलतरण अटवाल, गौरव शर्मा, हरीश ग्रोवर, सरदार ढिल्लन, रोहित कपूर, सरदार सांगा, भीम वाधवा समेत कई प्रमुख ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में कल निकलेगी अंबेडकर शोभायात्रा:कल दोपहर 2 बजे से शहर में रूट रहेगा डायवर्ट
    Next Article
    20 हजार की उधारी लेने गया युवक मृत मिला:उन्नाव में तेजाब से झुलसा शव मिला, परिजनों ने की शिनाख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment