Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में पीआरडी जवानों का प्रदर्शन:समान कार्य-समान वेतन सहित मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के मुख्यालय उरई में बुधवार को पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद जवानों ने समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की प्रमुख मांग उठाई। पीआरडी जवान उमेश सिंह परिहार, दौलतराम, कमलेश कुमार, तुलाराम, सत्यदेव, कृष्णानंद धर्मेंद्र पाल, जगजीवन राम, बृजेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, रामकृष्ण, प्रमोद कुमार, संतराम, उमाशंकर, छोटेलाल, दिनेश चंद्र का कहना है कि वे लगातार पुलिस विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न तो समान वेतन दिया जाता है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उनकी स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। ज्ञापन में पीआरडी जवानों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज भाटिया द्वारा 3 अगस्त 2023 को दिए गए आदेश का हवाला देते हुए पुलिस कांस्टेबल के समान वेतन दिए जाने की मांग की। उनका कहना है कि जब कार्य और जिम्मेदारियां समान हैं, तो वेतन में भेदभाव क्यों किया जा रहा है। इसके अलावा जवानों ने ड्यूटी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए 20 लाख रुपये का बीमा कवर दिए जाने की मांग की। साथ ही आयुष्मान भारत योजना में शामिल किए जाने की भी अपील की, ताकि उन्हें और उनके परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। जवानों ने यह भी मांग की कि पीआरडी एक्ट 1948 के तहत निर्धारित पद ब्लॉक कमांडर, हल्का सरदार और दलपति टोली नायक जिन्हें युवा कल्याण विभाग द्वारा समाप्त कर दिया गया है, उन्हें पुनः बहाल किया जाए। इस दौरान सदर विधायक ने मौके पर पहुंचकर जवानों को आश्वासन दिया कि वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में त्रिलोकपुर पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट में किया पेश
    Next Article
    अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह मौत मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश:देवरिया में एडीएम (प्रशासन) को सौंपी गई जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment