Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में जमीन विवाद में घर में घुसकर हमला:महिलाओं समेत कई घायल; 10 साल से कब्जे का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर घर में घुसकर हमला किया गया। इस घटना में महिलाओं समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, यह घटना 26 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे हुई। परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे, तभी गांव के कई लोग लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने पूरे परिवार पर हमला कर मारपीट की। हमले में परिवार के पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी चोटें आईं। एक युवक के सिर पर सब्बल से वार किया गया, जबकि अन्य पर सरिया और लाठियों से हमला किया गया। महिलाओं को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें गांव छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को एंबुलेंस के जरिए कालपी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि विवाद की जड़ लगभग 2 बीघा जमीन है। आरोप है कि आरोपी पक्ष पिछले करीब 10 वर्षों से इस जमीन पर जबरन कब्जा कर खेती कर रहा है। पीड़ितों ने बताया कि जमीन को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में विशेष शिविर:रोवर्स-रेंजर्स शिविर में छात्रों का दम, साहस और सेवा का प्रदर्शन
    Next Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव:25 से अधिक कंपनियों ने दिए आकर्षक पैकेज, कई छात्रों को मिला अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment