Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव:25 से अधिक कंपनियों ने दिए आकर्षक पैकेज, कई छात्रों को मिला अवसर

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के प्लेसमेंट सेल ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से एक बड़े प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी और ओएसडी प्रोफेसर विनीता काचर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस ड्राइव में बैंकिंग, टेक्नोलॉजी, मीडिया और सोलर सहित विभिन्न क्षेत्रों की 25 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। आईडीएफसी बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों के लिए सबसे बड़ा पैकेज, लगभग 6 लाख रुपये सालाना, ऑफर किया। वहीं, ओरिएंटल कंसल्टेंट्स ने 40-50 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए करीब 3 लाख रुपये सालाना का पैकेज प्रस्तावित किया। 4.4 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया गया एक्सिस बैंक ने 35 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई, जिसमें 4.4 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया गया। मित्ज़वा इंजीनियरिंग लिमिटेड ने सेल्स के 20 पदों के लिए 3 से 3.5 लाख रुपये सालाना का पैकेज निर्धारित किया। गोयल किचन इक्विपमेंट्स, उमंगोट सोलर और अल्फा ग्रुप जैसी कंपनियों ने भी ऑपरेशंस, मार्केटिंग और सोशल मीडिया जैसे विभिन्न प्रोफाइल पर भर्तियां कीं। ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के अवसर भी प्रदान किए प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान, कंपनियों ने छात्रों को ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के अवसर भी प्रदान किए, जिससे उन्हें उद्योग का व्यावहारिक अनुभव मिल सकेगा। अंतिम चयन की घोषणा जल्द ही की जाएगी।इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. निधि, डॉ. नीतम और डॉ. आशीष सोनकर ने किया। आयोजकों के अनुसार, ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों के करियर को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में जमीन विवाद में घर में घुसकर हमला:महिलाओं समेत कई घायल; 10 साल से कब्जे का आरोप
    Next Article
    देवरिया के पीएमश्री कॉलेज में विज्ञान-नवाचार का प्रदर्शन:एटीएल सामुदायिक दिवस पर आधुनिक तकनीक की झलक दिखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment