Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में विशेष शिविर:रोवर्स-रेंजर्स शिविर में छात्रों का दम, साहस और सेवा का प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स इकाई की ओर से विशेष शिविर में छात्र-छात्राओं ने साहस, सेवा और आत्मनिर्भरता का अनोखा प्रदर्शन किया। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ला ने किया। प्राचार्य ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स, भारतीय स्काउट एंड गाइड्स का अहम हिस्सा है, जो युवाओं को कठिन परिस्थितियों में काम करने की सीख देता है। ऐसे शिविरों से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज सेवा की भावना मजबूत होती है। व्यावहारिक कौशल सीखे शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने मंकी ब्रिज बनाना, बिना बर्तनों के भोजन पकाना और आपदा के समय कैंपिंग कर घायलों को फर्स्ट एड देना जैसे व्यावहारिक कौशल सीखे। साथ ही विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज सेवा से जुड़ने का संदेश दिया। शिविर के समापन पर रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी प्रो. मधु गौड़ ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. बलवंत सिंह, डॉ. गिरजेश त्रिपाठी, एनसीसी प्रभारी डॉ. अभिषेक सिंह समेत कई शिक्षक और रोवर्स-रेंजर्स के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में स्मार्ट मीटर के विरोध में अर्थी, पुतला दहन:लोकमाता अहिल्याबाई होलकर संगठन ने किया प्रदर्शन, जनता परेशान
    Next Article
    जालौन में जमीन विवाद में घर में घुसकर हमला:महिलाओं समेत कई घायल; 10 साल से कब्जे का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment