Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल से निकलने के बाद रजत ने पोस्ट की VIDEO:समर्थक बोले- जेल का ताला टूट गया, दोस्त हमारा छूट गया, पार्षद को धमकाने में गया था जेल

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के राप्तीनगर से पूर्व उपसभापति और पार्षद प्रतिनिधि बृजेश सिंह उर्फ छोटू को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और धमकी देने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी मंगलवार रात जेल से बाहर आ गया। उसके जेल से बाहर निकलते ही वहां पहले से मौजूद उसके यार-दोस्तों ने मुलाकात की और उसका स्वागत किया। रजत के जेल से बाहर आने की जानकारी मिलने के बाद उसके परिचित और समर्थक भी जेल के बाहर पहुंच गए थे। जेल से निकलने के बाद रजत के दोस्तों ने नारा लगाया कि- जेल का ताला टूट गया, दोस्त हमारा छूट गया। दोस्तों का कहना है कि संघर्षों को लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इसी दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ छात्र नेता भी वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रजत ने विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं के साथ एक कार्यक्रम में मंच साझा किया था। अब उसकी रिहाई के दौरान भी छात्र नेताओं की मौजूदगी चर्चा में रही। रिहाई का वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट जेल से बाहर आने के बाद रजत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिहाई का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में जेल से बाहर आने के दौरान उसके आसपास दोस्त और परिचित नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट होने के बाद इसे सोशल मीडिया पर लोगों ने तेजी से लाइक और शेयर करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया के पोस्ट से शुरू हुआ मामला बृजेश सिंह उर्फ छोटू ने बताया- मामले की शुरुआत 10 सितंबर को सोशल मीडिया से शुरू हुई है। जब बरगदवा के विकास नगर जप्ती टोला के रहने वाले रजत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेरे वार्ड का वीडियो डालकर मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि रजत ने सीएम ग्रिड सड़क योजना के तहत बनाई गई निर्माणाधीन सड़क पर हुए जलजमाव का वीडियो बनाया और मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सड़क अभी पूरी बनी नहीं है। जिसकी वजह से जल निकासी का भी काम चल रहा था, इसी वजह से वहाँ पर पानी लगा रहा होगा। किस तरह के अधूरे वीडियो से जनता में गलत मैसेज गया। जब वीडियो मेरे संज्ञान में आया तो मैने उसके पोस्ट पर कमेंट किया। कमेंट में लिखा- ‘सड़क का काम चल रहा है सड़क बनने के बाद जलभराव नहीं होगा..…’ लेकिन वो अपनी ही बात पर अड़ा रहा। बात तू तू, मैं मैं तक पहुंच गई। उसने कमेंट मुझे कहा कि 2 थप्पड़ में सूता देंगे जमीन पर। इस कमेंट के बाद मोबाइल पर भी नोकझोंक हुई। इसके बाद से मैने शुक्रवार को शाहपुर थाना में तहरीर दी इसके आधार पर पुलिस ने रजत के ऊपर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। अब मंगलवार रात जेल से रिहाई के बाद रजत के समर्थकों और परिचितों की मौजूदगी तथा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो की चर्चा हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली चोरी में 16 पर मुकदमा:मुरादाबाद में बिजली चोरों के खिलाफ चला अभियान
    Next Article
    लखनऊ में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया:कमरे में मौजूद थी पत्नी, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment