Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला बदर ब्लॉक प्रमुख ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया:प्रतापगढ़ DM ने 6 माह के लिए किया था जिला बदर, 8 मुकदमे दर्ज

    1 day ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में बेलखरनाथ ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत की है। हाल ही में, जिला बदर होने के बावजूद सुशील सिंह ने एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री का स्वागत किया था, जिसका वीडियो सामने आया है। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुशील सिंह को तीन दिन के भीतर प्रतापगढ़ जनपद की सीमा छोड़नी होगी। अगले छह महीने तक उनके जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस कार्रवाई से जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। सुशील सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से अधिकांश पट्टी कोतवाली में और एक नगर कोतवाली में पंजीकृत है। वह हाल ही में रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं और कुछ महीने पहले ही जमानत पर रिहा हुए थे। प्रशासन ने कार्रवाई से पहले सुशील सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जवाब में, सुशील सिंह ने खुद को शांतिप्रिय व्यक्ति बताया था, लेकिन प्रशासन ने उनके जवाब को संतोषजनक नहीं पाया, जिसके बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले बेलखरनाथ ब्लॉक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सुशील सिंह ने पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के साथ मंच साझा किया था और सक्रिय रूप से भाग लिया था। जिला बदर की इस कार्रवाई से सुशील सिंह की राजनीतिक मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और प्रशासन की सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों ने किया योगाभ्यास:स्वस्थ जीवन और मानसिक शांति का संदेश, योग से निरोग रहने का संकल्प
    Next Article
    गोंडा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:राजेश वर्मा बोले- योग से दूर होते हैं रोग और तनाव, 365 दिन करने से मिलेगा लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment