Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेई की मेज पर बैठकर BJP पार्षद ने नारेबाजी की:कानपुर में बोले- क्षेत्र अंधेरे में है, विधानसभा चुनाव में क्या मुंह लेकर वोट मांगने जाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर दक्षिण के नगर निगम के जोन पांच के जोनल कार्यालय में मंगलवार को पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र में लाइटों की व्यवस्था न होने व अधिकारियों द्वारा मांग न सुने जाने के विरोध में पार्षद जोनल आफिस के मार्ग प्रकाश विभाग में जेई आशुतोष की मेज पर जाकर बैठ गए। वार्ड 51 बर्रा से बीजेपी के पार्षद सुधीर यादव ने मेज पर बैठकर माइक से मार्ग प्रकाश मुर्दाबाद, नगर आयुक्त होश में आओ के नारे लगाए। जोन के सात से आठ पार्षद काफी देर तक चले धरने पर बैठे रहे। इसके बाद जोनल अधिकारी के आश्वासन के बाद पार्षदों ने धरना खत्म किया। मैं सत्ता पक्ष का पार्षद हूं सुधीर यादव ने कहा कि मैं सत्ता पक्ष का पार्षद हूं। विधायकी के चुनाव में क्या मुंह लेकर जनता से वोट मांगने आउंगा। अधिकारी मेरा फोन नहीं उठाते। मेरे क्षेत्र की जनता अंधेरे में है। मुझे जोनल अधिकारी ने 24 घंटे में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। मैंने उन्हें 48 घंटे का समय दिया है। इस दौरान पार्षदों ने जोनल कार्यालय में माइक से जमकर नारेबाजी की। 1.5 साल में हमें एक स्वीच भी नहीं मिला वार्ड 51 बर्रा के पार्षद सुधीर यादव ने बताया कि मेरे क्षेत्र में 200 से ज्यादा लाइटें बंद हैं। सचान गेस्ट हाउस से शास्त्री चौक तक मुख्य मार्ग में महज 10 लाइटें जल रही हैं। मेरा पूरा वार्ड अंधेरे से डूबा हुआ है। मैंने जेई को 10 से 15 फोन किए। कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। बीते 1.5 साल से हमें मार्ग प्रकाश विभाग से कुछ भी नहीं मिला है। आज जोन पांच के जोनल आफिस में प्रदर्शन किया है। अगला प्रदर्शन हम नगर निगम मुख्यालय में करेंगे। सरकार हमारी है। हम लोगों को जनता को जवाब देना पड़ता है। आज जब हम धरने पर बैठे तब गाड़ी भेजी है। पार्षदों ने कर्मचारियों पर बिना आए हाजिरी लगाने का भी आरोप लगाया है। समस्या का निस्तारण कराएंगे जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि पार्षदों द्वारा जानकारी दी गई कि मार्ग प्रकाश को लेकर धरना दिया गया है। पार्षदों से बात की है। उनकी समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। कहीं न कहीं हमारी कमी रही है। उसको हम दूर करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद:अनुमति न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन रिपोर्ट में नियमों और स्थानीय विरोध का हवाला
    Next Article
    लखनऊ में राज्य स्तरीय योग ओलम्पियाड 2026 शुरू:राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का आगाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment