Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीएलए यूनिवर्सिटी का रिकॉर्ड प्लेसमेंट:411 छात्रों का दो दिग्गज कंपनियों में चयन; 6 लाख से अधिक का मिला पैकेज

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड से नई ऊंचाइयों को छूते हुए बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। कैपजेमिनी में बड़े चयन के बाद अब कॉग्नीजेंट और असेंचर जैसी दो दिग्गज कंपनियों में कुल 411 छात्रों का चयन हुआ है, जो विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। कॉग्नीजेंट टेक्नोलॉजी कंपनी में बीटेक कंप्यूटर साइंस और बीटेक ईसी सीएस के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के 241 छात्रों का चयन 6.75 लाख रुपए तक के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। खास बात यह है कि पिछले सत्र 2024-25 के मुकाबले इस वर्ष यह संख्या कई गुना बढ़कर 241 तक पहुंच गई है। साथ ही पैकेज में भी भारी वृद्धि देखने को मिली है। वहीं असेंचर सर्विसेज कंपनी में बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीटेक ईसी वीएलएसआई एवं एमसीए के 170 छात्रों का चयन 7 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज पर हुआ है, जोकि पिछले वर्ष 2024-25 में छात्रों के चयन से कई गुना अधिक है। बल्कि पैकेज में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि जीएलए विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है और बड़ी कंपनियां विश्वविद्यालय के छात्रों पर भरोसा जता रही हैं। कॉग्नीजेंट में चयनित छात्र अनुराग कुशवाहा ने कहा कि विश्वविद्यालय में मिली कोडिंग प्रैक्टिस, टेक्निकल ट्रेनिंग और मॉक इंटरव्यू ने हमें पूरी तरह तैयार किया। यहां का माहौल हमें आत्मविश्वास देता है, जिसकी वजह से हम इस मुकाम तक पहुंच सके। वहीं असेंचर में चयनित छात्रा अनुष्का शर्मा ने बताया कि जीएलए में उपलब्ध आधुनिक लैब्स और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग ने हमें वास्तविक कार्यशैली से परिचित कराया। इसी का परिणाम है कि हम इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन कर पाए और सफलता हासिल की। इस सफलता के पीछे विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली, अत्याधुनिक लैब्स, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड करिकुलम और निरंतर स्किल डेवलपमेंट पर दिया जा रहा जोर प्रमुख कारण हैं। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 411 छात्रों का दो प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन विश्वविद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता, तकनीकी प्रशिक्षण और उद्योग से मजबूत जुड़ाव का स्पष्ट प्रमाण है। यह सफलता केवल प्लेसमेंट संख्या नहीं, बल्कि हमारे विद्यार्थियों की क्षमता और संस्थान की सुदृढ़ शैक्षणिक प्रणाली को दर्शाती है। कुलाधिपति ने आगे कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट टीम के समन्वित प्रयासों को जाता है। ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट टीम जहां विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, सॉफ्ट स्किल्स और इंडस्ट्री रेडी बनाती है, वहीं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट टीम देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों से निरंतर संपर्क स्थापित कर विद्यार्थियों के लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करती है। कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता तथा सीईओ नीरज अग्रवाल ने विश्वास जताया कि आधुनिक लैब्स, इनोवेशन आधारित शिक्षण पद्धति और इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग के बल पर जीएलए विश्वविद्यालय आने वाले समय में और भी बड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट रिकॉर्ड स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी निरंतरता और गुणवत्ता के बल पर जीएलए विश्वविद्यालय आने वाले समय में और भी नए आयाम स्थापित करेगा। सीएफओ विवेक अग्रवाल तथा कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि “जीएलए विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को शुरुआत से ही एक व्यवस्थित और परिणामोन्मुख शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाता है, जहां उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों की पेशेवर तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विभिन्न विभागों के समन्वय, निरंतर मार्गदर्शन और अनुशासित तैयारी के चलते छात्र आज बड़ी कंपनियों में अपनी पहचान बना रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 76 केंद्रों पर NEET-UG परीक्षा:37000 से अधिक अभ्यर्थी दे रहे पेपर, 3 घंटे में हल करने होंगे 180 प्रश्न
    Next Article
    विश्व हिंदू महासंघ मनाएगा योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन:देवरिया में 5 जून को विशेष आयोजन की तैयारी, सनातन धर्म के प्रचार का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment