Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेड स्क्यावर का 3.90 करोड़ टैक्स बकाया, सीवर बंद:कई नोटिस व मीटिंग के बाद भी नहीं किया जमा, जलकल ने की कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर के सबसे बड़े मॉल जेड स्क्वायर में सोमवार को तब हड़कंप मच गया, जब जलकल विभाग की टीम ने करोड़ों रुपये के बकाया टैक्स के कारण मॉल का सीवर कनेक्शन बंद कर दिया। जलकल अधिकारियों के अनुसार, मॉल प्रबंधन पर वाटर सीवर टैक्स का 3.90 करोड़ रुपये बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने और मीटिंग के बावजूद बकाया राशि न जमा होने पर अधिशासी अभियंता राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मॉल पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मॉल मालिक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मिल सके। नोटिस व मीटिंग के बाद भी जमा नहीं किया टैक्स अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि मॉल प्रबंधन को पहले भी कई बार नोटिस भेजे गए थे और बैठकों के दौरान टैक्स जमा करने को कहा गया था। 30 मार्च को भी टैक्स जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन प्रबंधन ने कोई पहल नहीं की। उन्होंने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मॉल का सीवर कनेक्शन बंद कर दिया गया है। मॉल के दुकानदारों में नाराजगी फिलहाल, मॉल में सीवर कनेक्शन बंद होने से दुकानदारों और आने-जाने वालों में नाराजगी देखी जा रही है। जलकल विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि जमा होने पर ही कनेक्शन बहाल किया जाएगा। अगर यह कनेक्शन लंबे समय तक जमा नहीं किया गया तो मॉल को परेशानी होना तय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के पेट्रोल पंपों पर नहीं पेट्रोल-डीजल की कमी:लोग बोले- जितना मांगा उतना मिला, मैनेजर ने अफवाहों को नकारा
    Next Article
    सनातन धर्म कॉलेज में गृह परीक्षा परिणाम घोषित:कई छात्रों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment