Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जब जज की बन गई फर्जी फेसबुक ID:दोस्तों से पैसे वसूले, साइबर अपराधी ने महिला जज के पिता का फ्रेंड बनकर कॉल किया

    8 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के करीब 1400 स्कूलों में टीचर्स की भूमिका में जज नजर आए। मंगलवार सुबह उन्होंने स्टूटेंड्स को साइबर सिक्योरिटी की बारीकियां बताईं। साइबर बुलिंग, ओटीपी स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, इंटरनेट के सही इस्तेमाल और साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। जज के दोस्तों से पैसे ऐंठे इस दौरान जजों ने अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड की घटनाएं भी शेयर कीं। एक जज ने बताया- मेरी फोटो लगाकर मेरी ही फर्जी फेसबुक आईडी बना ली गई थी। उस आईडी से साइबर अपराधी ने मेरे दोस्तों और जानने वालों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और चैटिंग करने लगा। कुछ समय बाद उसने मेरी तबीयत गंभीर रूप से खराब होने का हवाला देते हुए दोस्तों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। एक दोस्त ने करीब 16 हजार रुपए भी उसके खाते में डाल दिए थे। अनजान व्यक्ति ने ऑनलाइन पैसे मांगे इसी तरह एक महिला जज ने बच्चों को बताया कि उनके पिता का दोस्त बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने कुछ रुपए पेटीएम करने को कहा। इसके बाद उन्होंने अपने पिता को कॉल कर इस बारे में पूछा। तब साफ हो गया कि मेरे पिता ने किसी को रुपए देने के लिए कहा ही नहीं था। मोबाइल गेम्स छोड़कर प्ले ग्राउंड में जाएं बांसवाड़ा के जिला जज राम सुरेश प्रसाद ने बच्चों को नसीहत देते हुए कहा- सोशल मीडिया की दुनिया छोड़कर किताबों की तरफ बढ़ें। मोबाइल गेम्स छोड़कर मैदानी खेलों (कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन) को अपनाएं। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में लैंडस्लाइड, पुल टूटकर नदी में गिरा:MP-UP समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, केदारनाथ में 3 दिन से बर्फबारी
    Next Article
    अभीरा के हाथ लगा बड़ा सबूत, मेहर की एक चाल ने किया सब बर्बाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment