Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा के प्रकाश नगर में बंद मकान से मिला शव:दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश निकाली

    7 hours ago

    2

    0

    इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर, महेरा चुंगी में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बंद मकान से युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कई दिनों से बंद पड़े घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक का शव चौखट से फंदे के सहारे लटका मिला। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ने लगा था। चार दिनों से नहीं दिखा था युवक मृतक की पहचान पवन (35 ) पुत्र स्वर्गीय हरि प्रकाश गुप्ता निवासी प्रकाश नगर के रूप में हुई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पवन घर में अकेले रहते थे और पिछले करीब चार दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकले थे। जब सोमवार को घर से तेज बदबू आने लगी तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत यूपी 112 पर सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस को उसे तोड़ना पड़ा। अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया, जहां पवन का शव चौखट से फंदे के सहारे लटका हुआ था। शव कई दिन पुराना होने के कारण गल चुका था और उसी वजह से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई थी। जांच में जुटी पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पवन अविवाहित थे और उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और वह घर में अकेले रहते थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि वह तंत्र-विद्या जैसी गतिविधियों में रुचि रखते थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर के पतारा में गेहूं के खेतों में आग:सड़क किनारे से फैली, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से बुझाई
    Next Article
    अजय राय-विकास नगर अग्निकांड पीड़ित को सरकार मुआवजा दे:बोले- हादसा बेहद दर्दनाक, कांग्रेस हर संभव मदद करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment