Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर के पतारा में गेहूं के खेतों में आग:सड़क किनारे से फैली, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से बुझाई

    9 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर के पतारा में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे झाड़ियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल जलने लगी, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, इस दौरान बिजली विभाग को फोनकर विद्युत सप्लाई शुरू कराई गई, जिससे ट्यूबवेल चलवाकर आग बुझाई गई। घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव मोड़ पर स्थित बाबा बैजनाथ डिग्री कॉलेज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लगी आग ने पकी खड़ी गेहूं की फसल तक पहुंच गई। इस दौरान खेतों ने फैली आग ने विकराल रूप ले लिया, राहगीरों और किसानों ने आग लगने की सूचना फोनकर डायल 112 पर दी गई। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन खेत की एक पानी भरे होने के। चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं जा सकती है। जिसपर पुलिस ने शम्भूहा पावर हाउस फोनकर विद्युत सप्लाई शुरू कराई, जिसके बाद ट्यूबवेल चलवाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। इस दौरान एक खेत में गेहूं की कटी फसल होने के बाद नरई जल गई। वहीं थोड़ा गेहूं जल गया। आग लगभग दो बीघा तक फैल गयी थी, जिसपर काबू पाया गया। पतारा चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी, फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बरगद का पेड़ जड़ से काटा:छंटाई की अनुमति थी, वन विभाग ने दर्ज कराई FIR
    Next Article
    इटावा के प्रकाश नगर में बंद मकान से मिला शव:दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश निकाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment