Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा हाईवे पर दो चचेरे भाइयों की मौत:मिनी ट्रक ठीक कर रहे थे दोनों, पीछे से डंपर ने मारी टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में इटावा-कानपुर हाईवे पर विचारपुरा गांव के सामने सुबह करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। मोरंग से भरा तेज रफ्तार डंपर हाईवे पर खड़े खराब मिनी ट्रक में पीछे से घुस गया। इस हादसे में मिनी ट्रक के चालक और परिचालक, जो चचेरे भाई थे, डंपर की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। मिनी ट्रक में खराबी ठीक करते समय हुआ हादसा हादसे के समय दोनों भाई मिनी ट्रक में आई खराबी को सड़क किनारे खड़े होकर ठीक कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक डंपर के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। औरैया के रहने वाले थे दोनों मृतक मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराई। मृतकों की पहचान औरैया जनपद के कंचौसी थाना क्षेत्र के दिबियापुर के चंद्रपुर निवासी रोहित (25) और नितिन (19) के रूप में हुई। रोहित ट्रक चालक था जबकि नितिन परिचालक के रूप में काम करता था। दोनों रविवार रात करीब 9 बजे खाली ट्रक लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। परिजनों के अनुसार रोहित की शादी दो साल पहले हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का बेटा भी है और चार माह की बेटी है। वहीं नितिन अविवाहित था और परिवार का सहारा बना हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। छह महीने पहले ही शुरू किया था काम परिजनों ने बताया कि रोहित करीब पांच साल से ट्रक चला रहा था, जबकि नितिन ने करीब पांच-छह महीने पहले ही हेल्पर के रूप में काम शुरू किया था। दोनों एक ही मिनी ट्रक पर साथ काम करते थे और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पुलिस ने डंपर कब्जे में लिया, चालक फरार पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार डंपर चालक की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ के आलोक निषाद बने नायब तहसीलदार:UPPCS के दूसरे प्रयास में मिली 157वीं रैंक, फूल-मालाओं से स्वागत
    Next Article
    निजी स्कूलों की मनमानी फीस, ड्रेस पर कांग्रेस का विरोध:सहारनपुर में कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, जांच और कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment