Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटर कॉलेज में लेक्चरर की लाश मिली:बोर्ड एग्जाम की कॉपी चेक करने हापुड़ आए, 5 दिन से कॉलेज में ठहरे थे

    7 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में यूपी बोर्ड की कॉपी चेक करने आए इंटर कॉलेज के लेक्चरर का शव कॉलेज के कमरे में मिला। वह मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। 5 दिन से कॉलेज में ही रुके थे। वहीं से वह मूल्यांकन केंद्र पर जाते थे। शुक्रवार दोपहर तक वह सेंटर पर नहीं पहुंचे। उन्हें देखने जब कर्मचारी कॉलेज पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। रोशनदान से झांक कर देखा तो शव जमीन पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताई है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज का है। अब पढ़िए पूरा मामला… मुजफ्फरनगर के जानसठ थाने के उत्तरी घटायन गांव में रविंद्र चौधरी (55) अपनी पत्नी लक्ष्मी और बेटे प्रभात के साथ रहते थे। लक्ष्मी शिक्षा मित्र हैं। बेटा प्रभात LLB फर्स्ट ईयर का छात्र है। रविंद्र हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में कृषि विभाग में लेक्चरर थे। रविंद्र की ड्यूटी यूपी बोर्ड की कॉपी चेक करने के लिए लगी थी। 15 मार्च से वह श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में ही रुके थे। वहीं से वह मूल्यांकन केंद्र SSV इंटर कॉलेज जाते थे। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक जब वह कॉपी चेक करने के लिए नहीं पहुंचे तो मूल्यांकन केंद्र से उनके कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई। जमीन पर पड़ा मिला शव इसके बाद कर्मचारी उन्हें देखने के लिए कमरे पर गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो रोशनदान से कर्मचारियों ने देखा तो रविंद्र का शव नीचे जमीन पर पड़ा था। कर्मचारियो ने तुरंत इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी। दरवाजा तोड़कर निकाला शव कॉलेज के प्रिंसिपल प्रभु दयाल जयंत ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर गई। सूचना पर हापुड़ कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। फोरेंसिक के सबूत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत:सांपों के जहर मामले में कोर्ट ने रद्द की यूपी पुलिस की FIR, नहीं मिले ठोस सबूत फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को सांपों के जहर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज सांपों के जहर मामले को खत्म कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि एल्विश यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस सबूत नहीं हैं। जिसके बाद कोर्ट ने अब एफआईआर को रद्द कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रामीणों को धमकाने-पीटने वाले दोषियों को कोर्ट ने दी सजा:न्यायालय ने पंचायत चुनाव के दोषियों को सश्रम कारावास
    Next Article
    बदायूं-दिल्ली ट्रेन अप्रैल से चलेगी:केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने टाइम टेबल को दी मंजूरी, उसी दिन वापसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment